Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

पक्षपात कर रहा है राज्य चुनाव आयोग: भठल

वार्ड नं. 35, नाली मोहल्ला में बिट्टू के पक्ष में किया प्रचार

राजिंदर कौर भठल
राजिंदर कौर भठल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (अजय पाहवा)

लुधियाना , 20 Apr 2014

Last updated on: Apr 20, 2014, 00:00 IST

पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव प्रचार समिति की चेयरमैन बीबी राजिंदर कौर भठल  ने कहा है कि राज्य चुनाव आयोग पर कांग्रेस के साथ पक्षपात कर रहा है, जो एन.डी.ए के नेताओं को मात्र 2 घंटों में हैलीकाप्टर उतारने की इजाजत दे रहा है, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की 26 अप्रैल को बरनाला में होने वाली रैली के संबंध में ऐसी इजाजत देने से इंकार कर दिया है।लुधियाना लोकसभा सीट से कांगे्रस प्रत्याशी सांसद रवनीत सिंह  बिट्टू के समर्थन में वार्ड नं. 35, नाली मोहल्ला, दीपक सिनेमा रोड पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते भठल  ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य चुनाव आयोग की तरफ से किए जा रहे पक्षपात को सहन नहीं करेगी और इस संबंध में भारतीय चुनाव आयोग लिखा गया है। उन्होंने कहा कि बीते सात सालों के दौरान राज्य की अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार ने लोगों के हित में कुछ भी नहीं किया है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह  बादल खुद को किसानों का हितैषी होने का दावा करते हैं, मगर यही किसानों के सबसे बड़े दुश्मन बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरिन्दर मोदी के नाम पर लोगों से वोट मांगने वाले बादलों को पंजाब लोगों का जवाब देना चाहिए कि अब तक इन्होंने गुजरात में पंजाबी किसानों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर अपील वापिस क्यों नहीं ली। 

उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार के आदेशों पर ही कच्छ के जिलाधीश ने इन किसानों को जमीन छोडऩे का नोटिस दिया था, जिस मामले मे गुजरात हाइकोर्ट ने किसानों के पक्ष में फैसला दिया, लेकिन एक बार फिर से अल्पसंख्यक विरोधी रुख अख्तियार करते हुए मोदी व उनकी सरकार ने पंजाबी सिख किसानों के हक में हाइकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर कर दी। इसी विशाल इक_ को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी बिट्टू ने कहा कि इन सात सालों में राज्य सरकार ने पंजाब के लोगों को सिर्फ धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि लुधियाना से सबसे ज्यादा टैक्स वसूला जाता है, मगर यहां मूलभूत सुविधाएं भ्भी नहीं दी जा रही। अकालीयों का सरंक्षण प्राप्त माफियाओं ने राज्य के रेत, ट्रांसपोर्ट, केबल, शराब जैसे कारोबारों पर कब्जा जमा रखा है। इनके खिलाफ उठने वाली आवाज को खामोश कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि यह गुंडागर्दी अब ज्यादा दिन नहीं चलने वाली। इन लोकसभा चुनावों में लोग अकालियों को बता देंगे कि वोट की ताकत क्या होती है, जो लोग इन्हें कुर्सी पर बिठा सकते हैं, वह इन्हें नीचे पटकने में देर भी नहीं लगाएंगे।

इस रैली का आयोजन दीपक हांस, राज कुमार हांस व इलाका पार्षद परमिन्दर मेहता, विधायक राकेश पांडे द्वारा किया गया था। जहां अन्यों के अलावा मलकीत सिंह  दाखा, अश्विनी शर्मा, हिमांशू वालिया, काला जैन नवकार, विक्रम बाजवा, लक्की कपूर आदि भी शामिल रहे।इससे पहले बिट्टू ने आज हरगोङ्क्षबद नगर में क्षेत्र के विधायक सुरिन्दर डावर, बलाक प्रधान गुरमुख सिंह  मि_ू, ङ्क्षपकी बांसल, जसबीर, विनोद भारती, कस्तूरी लाल, विजय गाबा, शाम सुंदर, रंगा महाजन पप्पी, तिलक द्वारा आयोजित नुक्कड़ रैली में लोगों से मुलाकात की। जहां लोगों ने बिट्टू को भारी बहुमत से जिताने का वायदा किया। इसी तरह, किचलू नगर में वरिन्दर बिट्टू, बलकार सिद्धू, सुनील सहगल, राजिंदर, राजू शर्मा, सुरेश कुमार, काका जैन ने शानदार नुक्कड़ रैली का आयोजन किया।रखबाग में कृपाल आश्रम सावन कृपाल रूहानी मिशन में एक कार्यक्रम के दौरान बिट्टू ने आश्रम द्वारा समाज सेवा में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने सांसद चुने जाने पर वह उन्हें हर तरह से सहायता प्रदान करने की कोशिश करेंगे। वार्ड नं. 39, ईसा नगरी चर्च में बिट्टू ने ईस्टर के अवसर पर प्रार्थना सभा में हिस्सा व भगवान ईसा मसीह का आर्शीवाद प्राप्त किया। 

 

Tags: rajinder kaur bhattal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD