Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू की अध्यक्षता में मोहाली नगर निगम की वर्चुअल बैठक में पारित महत्वपूर्ण प्रस्ताव

बस क्यू शेल्टरों के नए ठेके से निगम को होगी 1 करोड़ की आय

Amarjit Singh Jiti Sidhu, Mohali Municipal Corporation, Amrik Singh Somal, Kuljit Singh Bedi, S.A.S.Nagar, Mohali, S.A.S. Nagar Mohali, Punjab Congress, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 10 Jan 2022

Last updated on: Jan 10, 2022, 00:00 IST

मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू की अध्यक्षता में मोहाली नगर निगम की वर्चुअल बैठक हुई। बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल और उप मेयर कुलजीत सिंह बेदी विशेष रूप से उपस्थित थे।बैठक में पहले पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की। एजेंडे के बाद मोहाली में बने 33 बस क्यू शेल्टरों के पुन: ठेके के लिए टेंडर जारी करने का प्रस्ताव पारित किया गया।  इससे मोहाली नगर निगम के राजस्व में 1 करोड़ रुपये की वृद्धि होगी।प्राप्त जानकारी के अनुसार इस शर्त पर पिछली कंपनी को 25/03/2022 तक विज्ञापन देने का अधिकार दिया गया था कि  ठेकेदार द्वारा बीएस क्यों शेल्टर्स के निर्माण एवं रख-रखाव के अलावा नगर निगम को 2516/- रुपये प्रतिमाह प्रति बस  शेल्टर का लाइसेंस शुल्क भी दिया जा रहा था। 25.03.2022 को मौजूदा अनुबंध की समाप्ति के बाद, इनके रखरखाव कार्य और उन पर विज्ञापन देने का अधिकार नवीनीकृत किया जाना चाहिए ताकि इनसे निगम को मालिया आ सके। स्थानीय निकाय विभाग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुसार विज्ञापनदाताओं का कार्य आवंटन ई-नीलामी के माध्यम से किया जाना है जिसके लिए इन 33 शेल्टरों के पुन: रखरखाव एवं विज्ञापन

प्रस्ताव में कहा गया है कि इनका आरक्षित मूल्य रु.25000/- प्रति माह है जो कि 1 करोड़ रूपये प्रतिवर्ष बनता है की ई ऑक्शन करवाई जा सके।दूसरे प्रस्ताव में मोहाली नगर निगम में मैनुअल सफाई कार्य के लिए भर्ती किए गए 697 सफाई कर्मचारियों को नियुक्त करने और ठेकेदार कंपनी के मैनुअल स्वीपिंग के अनुबंध को रद्द करने का प्रस्ताव है।प्रस्ताव के मुताबिक सेनिटेशन ब्रांच की रिपोर्ट में कहा गया है कि लायन सर्विसेज नाम की कंपनी के साथ सफाई का ठेका 2015 से चल रहा है।  इस कार्य की अवधि समय-समय पर बढ़ाई जाती रही। अब ठेके को 7 नवंबर 2021 के प्रस्ताव द्वारा 14 फरवरी 2022 तक इस शर्त पर बढ़ा दिया गया था कि यदि सफाई सेवकों  की भर्ती की प्रक्रिया 3 महीने से पहले की जाती है और मैकेनिकल स्वीपिंग की टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी हो जाती है तो  मौजूदा कंपनी के अनुबंध को समाप्त किया जाए।

अब जबकि नगर निगम द्वारा सफाई सेवकों की भर्ती कर ली गई है, मैनुअल स्वीपिंग के अनुबंध को समाप्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया है और उक्त कंपनी का मैकेनिकल स्वीपिंग की अनुबंध प्रक्रिया पूरी होने के बाद रद्द कर दिया जाएगा।प्रस्ताव में कहा गया है कि मोहाली में मैनुअल स्वीपिंग के कार्य में अभी भी आवश्यकता के अनुसार 40 और श्रमिकों की जरूरत है इसलिए वर्तमान में शौचालयों पर ठेकेदार के द्वारा ही सफाई करवाई जाए, जब तक नयी भर्ती नहीं होती।साथ ही पार्कों को नए ठेके देने की चल रही प्रक्रिया के दौरान इन पार्कों के ठेकेदारों का कार्यकाल बढ़ाने और रखरखाव लागत में 25 प्रतिशत की वृद्धि करने की भी स्वीकृति दी गयी।एक अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव में कमिश्नर नगर निगम को मोहाली नगर निगम की हदबंदी को बढ़ने के मामले में दिए गए एतराजों के निराकरण का अधिकार दिया गया है नगर निगम कमिश्नर  कमल गर्ग इन आपत्तियों को दूर कर स्थानीय शासन विभाग को अपनी रिपोर्ट भेजेंगे।

 

Tags: Amarjit Singh Jiti Sidhu , Mohali Municipal Corporation , Amrik Singh Somal , Kuljit Singh Bedi , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Punjab Congress , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD