Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मां भगवती के जागरण में पूरी रात झूमे भक्त, मेयर, डिप्टी मेयर ने भरी हाजिरी

Amarjit Singh Jiti Sidhu, Mohali Municipal Corporation, Amrik Singh Somal, Kuljit Singh Bedi, S.A.S.Nagar, Mohali, S.A.S. Nagar Mohali, Punjab Congress, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 02 Oct 2022

Last updated on: Oct 02, 2022, 00:00 IST

सैक्टर ७७ के निवासिओं और सैक्टर ७७ सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सैक्टर ७७  में रविवार की रात मां भगवती का जागरण कराया गया। कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सभी भक्तों का दिल जीत लिया। इसमें माता के भजनों पर भक्त पूरी रात झूमे। इस मौके पर  मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह जीती, डिप्टी मेयर  अमरीक  सिंह  सोमल और कौंसलर सुचा सिंह कलौर ने हाजरी भरते हुए माता रानी का आषीर्वाद लिया । 

जागरण में सर्वप्रथम विधि-विधान के साथ पूजन कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इसके बाद सभी भक्तों की अरदास लगाई गई। अरदास के बाद सर्वप्रथम माता रानी की आरती, मां सरस्वती की आराधना की गई। कार्यक्रम के बाद माता के सुंदर सुंदर भजनों का सिलसिला शुरू हुआ। गायक कलाकारों ने प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, भक्तों की लगी है कतार भवानी। 

चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है। शेर पर सवार होके आजा शेरोवलिये, बेटा बुलाए फौरन दौड़ी चली आये मां, जैसे सुंदर भजनों की प्रस्तुति से जागरण के माहौल को भक्तिमय कर दिया। भक्त भक्ति में लीन होकर माता के भजनों पर नृत्य करने लगे।मेयर अमरजीत सिंह जीती  ने कहा कि मनुष्य को अपनी दैनिक कार्यो से समय निकालकर भगवान की भक्ति में भी समय लगाना चाहिए, इसी से उसके जीवन का कल्याण संभव है। 

सोसाइटी के जनरल सैक्टरी जी एस संधू ने बताया कि सैक्टर ७७ के निवासिओं द्वारा हर साल आपसी प्यार की भावना बना कर रखते हुए जागरण और कीर्तन दरबार करवाया जाता है। इस साल भी जागरण व कीर्तन दरबार का आयोजन पूरी श्रद्धा से किया जा रहा है । 

इस मौके पर प्रेजिडेंट सुरिंदर सिंह, राज कुमार कौड़ा, कैशियर प्रेम तलवार, पुलिस अफसर दौलत सिंह, करम इन्दर सिंह  सिंधु  नरोत्तम शर्मा , अजेश कुमार, दविंदर पाल, इंदरप्रीत सिंह , जगदीप सिंह ,  सुभाष कुमार , नरिंदर सिंह , हरमिंदर सिंह , दलीप कुमार , बख्शी राम, जगतार सिंह, हरजीत कुमार, सुशिल, रूबी कौड़ा मौजूद रहे।  कार्यक्रम के अंत मे माता की आरती करके प्रसाद वितरण किया गया। अंत में आरती कर सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

 

 

Tags: Amarjit Singh Jiti Sidhu , Mohali Municipal Corporation , Amrik Singh Somal , Kuljit Singh Bedi , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Punjab Congress , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD