Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गौशाला का मंतव्य पूरी तरह दान-पुण्य वाला न कि व्यापारिक : बलबीर सिंह सिद्धू

ज़मीन संबंधी लगाए गए दोष राजनीति से प्रेरित

Balbir Singh Sidhu, Health and Family Welfare Minister, Congress, Chandigarh, S.A.S.Nagar, Mohali, S.A.S. Nagar Mohali, Punjab Congress, Punjab Government, Government of Punjab, Sahibzada Ajit Singh Nagar, Amarjit Singh Jiti Sidhu, Mohali Municipal Corporation, Amrik Singh Somal, Kuljit Singh Bedi, Anurag Aggarwal, Sanjeev Garg, Naresh Kansal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 06 Aug 2021

Last updated on: Aug 06, 2021, 00:00 IST

कुछ लोगों द्वारा गौशाला जैसे सामाजिक कार्यों का सियासीकरण करने की कोशिशों की निंदा करते हुए पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने उन पर लगाए गए दोषों को पूरी तरह बेबुनियाद और निजी राजनैतिक हितों से प्रेरित करार दिया। उन्होंने कहा कि कोई मुद्दा न मिलने के कारण मोहाली के लोगों को उनके खि़लाफ़ भडक़ाने की कोशिश की गई है।बाल गोपाल गौशाला वैलफेयर सोसायटी में एक प्रैस कान्फ्ऱेंस में स. सिद्धू ने कहा कि यह ज़मीन पूरी तरह त्यागी गई गायों की देखभाल के लिए समर्पित है न कि व्यापारिक उद्देश्यों के लिए। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘अगर कोई इसका उद्देश्य जानना चाहता है, तो वह यहाँ चल रही व्यापारिक गतिविधियों को देखने के लिए साइट पर जा सकता है’’।राजनैतिक विरोधियों के दोषों पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा, ‘‘क्या हमने गौशाला बनाकर कोई गलती की है क्योंकि मैंने मोहाली के लोगों के साथ वादा किया था कि मैं इस शहर को आवारा पशुओं से मुक्त करूँगा जिससे सडक़ दुर्घटनाओं की रोकथाम करके निर्दोष लोगों और जानवरों की कीमती जान बचाई जा सकेगी’’।गाँव बलौंगी की गौशाला के सभी ट्रस्टी और पंचायत की हाजिऱी में उन्होंने बताया कि गौशाला के सभी ट्रस्टी प्रसिद्ध उद्योगपति और मोहाली के जाने-माने लोग हैं जिनका मुख्य उद्देश्य त्यागी गई गायों की भलाई और उनको आसरा देना है।इस अत्याधुनिक गौशाला की स्थापना के लिए अपने दृढ़ संकल्प का जि़क्र करते हुए स. सिद्धू ने कहा कि हम यहाँ अत्याधुनिक सीमन लैबोरेटरी बनाने के लिए ठोस यत्न कर रहे हैं, जहाँ भ्रूण ट्रांसप्लांट के लिए शोध कार्य शुरू किया जायेगा जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि सिफऱ् मादा बछड़ों का ही जन्म हो सके।

उन्होंने कहा कि यह ज़मीन बिना प्रयोग के पड़ी थी और लोगों द्वारा इस पर कब्ज़ा किया जा रहा था परन्तु अब पंचायत लीज़ डीडज़ से आय प्राप्त कर रही है।इस दौरान बाल गोपाल गौ बसेरा वैलफेयर सोसायटी के जनरल सचिव स. नरेश कांसल ने कहा कि वह अन्य ट्रस्टीयों के साथ पिछले 4 सालों से इलाके की आवारा और त्यागी गई गायों को बेहतर सुविधाएं और शरण मुहैया करवाने के लिए अथक मेहनत कर रहे हैं। वह पहले 2017-18 में नगर निगम गौशाला का प्रबंधन कर रहे थे परन्तु गायों को मुहैया करवाई गई जगह, सुविधाएं और ख़ुराक की कमी के कारण बहुत दुखी थे।श्री कांसल ने कहा कि मोहाली वासी लगातार खुली जगह और आधुनिक सुविधाओं वाली गौशाला की माँग कर रहे हैं और उन्होंने ज़मीन लीज़ पर लेने में सहायता करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री के साथ संपर्क किया और उनको इस सपने को हकीकत में बदलने के लिए सोसायटी का नेतृत्व करने का अनुरोध भी किया।सोसायटी के ट्रस्टी श्री अनुराग अग्रवाल ने बताया कि गौशला बनाने के लिए अब तक 1 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया गया है। यह पैसा ट्रस्टी द्वारा दान किया गया है या लोगों से स्वेच्छापूर्वक दान द्वारा एकत्रित किया गया है। सोसायटी का उद्देश्य गरीबों के लिए एक डायग्नोस्टिक कम हैल्थ सेंटर और एक कम्युनिटी हॉल मुहैया करवाना है और ये सभी सुविधाएं मुफ़्त प्रदान की जाएंगी। इसका कुल बजट 5 करोड़ रुपए से अधिक होगा।एक अन्य ट्रस्टी श्री संजीव गर्ग ने कहा कि कुछ बुरी सोच के लोगों द्वारा अपने राजनैतिक हितों की पूर्ति के लिए किये जाने वाले कार्यों के कारण सोसायटी को बहुत समस्या झेलनी पड़ती है।इस मौके पर मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू, डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी, मार्केट कमेटी खरड़ के चेयरमैन हरकेश चंद शर्मा मछली कलाँ और बहादुर सिंह सरपंच बलौंगी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Health and Family Welfare Minister , Congress , Chandigarh , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Punjab Congress , Punjab Government , Government of Punjab , Sahibzada Ajit Singh Nagar , Amarjit Singh Jiti Sidhu , Mohali Municipal Corporation , Amrik Singh Somal , Kuljit Singh Bedi , Anurag Aggarwal , Sanjeev Garg , Naresh Kansal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD