Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कई नामी हस्तियां हरपाल चीमा की मौजूदगी में 'आप' में हुई शामिल

'आप' जल्द ही अपने सीएम चेहरे की घोषणा करेगी: हरपाल सिंह चीमा

Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Harchand Singh Barsat, Kulwant Singh, Neena Mittal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली/चंडीगढ़ , 10 Jan 2022

Last updated on: Jan 10, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) को सोमवार को तब और मजबूती मिली जब कई प्रमुख हस्तियां अपने सैकड़ों सहयोगियों के साथ 'आप' में शामिल हो गई। 'आप' के सीनियर नेता और विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा सहित मोहाली से 'आप' उम्मीदवार कुलवंत सिंह, राजपुरा से 'आप' उम्मीदवार नीना मित्तल और महासचिव हरचंद सिंह बरसाट के ओर से यहां एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया गया और उनका 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और 'आप' पंजाब अध्यक्ष भगवंत मान की तरफ़ से पार्टी में उनका स्वागत किया।आज सोमवार को पटियाला से दविंदर पाल सिंह वालिया (सेवानिवृत्त एडीसी), अमलोह से हरप्रीत सिंह (हलका अध्यक्ष- वाईएडी), वाई.एस. मट्टा (सेवानिवृत्त न्यायाधीश), श्री मुक्तसर साहिब से एडवोकेट हरदीप सिंह बंगल (जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष), लुधियाना से गुरदीप सिंह (जिला महासचिव -  एसएडी), बठिंडा ग्रामीण से बलजिंदर सिंह बब्बी (जिला महासचिव यूथ कांग्रेस) और मोहाली से सोहन सिंह बावा ( पूर्व जिला बसपा के अध्यक्ष), फतेहगढ़ साहिब जिले से बलकार सिंह ( पूर्व सरपंच एवं शिअद के जिला महासचिव), अशोक कुमार (जिला अध्यक्ष लोक स्वराज पार्टी), स्वर्ण सिंह सुहाघारी   (महासचिव जिला किसान प्रकोष्ठ), नंबरदार हरबंस सिंह , वैसाखी राम नबीपुर, सतनाम सिंह नबीपुर, एडवोकेट गुरदीप बिम्ब्रा (जिला बार एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त सचिव), एडवोकेट संदीप बराड़ और एडवोकेट सतविंदर मान (पूर्व अध्यक्ष के.जी.एस. यु. चंडीगढ़) आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। 

इस मौके पर हरपाल चीमा ने कहा कि पंजाब भर में अधिक से अधिक लोग 'आप' में शामिल हो रहे हैं, क्योंकि यहां वे पंजाब का भविष्य देखते हैं।यहां मीडिया को संबोधित करते हुए  हरपाल चीमा ने कांग्रेस सरकार की ओर से झूठे विज्ञापन पर करदाताओं की गाढ़ी कमाई के करोड़ों रुपये बर्बाद करने की आलोचना की और कहा कि पंजाब के लोग 14 फरवरी को कांग्रेस के हर झूठ का मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि पंजाबियों को शिरोमणि अकाली दल (बादल) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बिल्कुल भी पसंद नहीं है, क्योंकि उन्होंने (शिअद-भाजपा) अपने पिछले शासन के दौरान अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए पंजाब के मतदाताओं को बांटने के लिए बेअदबी की घटनाओं का इस्तेमाल किया है। 1986 में नकोदर और 2015 में बरागड़ी   में हुई बेअदबी की घटनाएं इसके उदाहरण हैं।विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा टिकट बंटवारे में 'डबल डीलिंग' के आरोपों को खारिज करते हुए चीमा ने कहा कि राजनीति में कुछ लोगों का निजी और स्वार्थी एजेंडा होता है और जब उनकी योजना विफल हो जाती है तो वे दोषारोपण शुरू कर देते हैं। चीमा ने दावा किया कि 'आप' ने अपने कोर वालंटियरों को 80 फीसदी टिकट दिए हैं और ऐसा करने वाली 'आप' एकमात्र पार्टी। कोड-ऑफ़-कंडक्ट लगने के बाद भी पुलिस तबादलों की खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चीमा ने कहा कि अगर ऐसा कुछ हुआ है तो 'आप' उच्च स्तरीय जांच करने और इसमें शामिल सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती है।हरपाल चीमा ने दोहराया कि आम आदमी पार्टी चुनाव आयोग के सभी निर्देशों और कोविड से संबंधित दिशानिर्देशों का पालन करेगी क्योंकि 'आप' के लिए लोगों का स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Harchand Singh Barsat , Kulwant Singh , Neena Mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD