Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम को खेल मंत्री परगट सिंह की नववर्ष की सौगात, 23 लाख की ग्रांट मंजूर

स्टेडियम में बनेगा छठा सिंथेटिक कोर्ट, जिम्नेजियम बनेगा आधुनिक, हॉस्टल के कमरों का भी होगा नवीनीकरण

Pargat Singh, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Jalandhar, Raizada Hansraj Badminton Stadium
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 06 Jan 2022

Last updated on: Jan 06, 2022, 00:00 IST

खेल मंत्री परगट सिंह ने जालंधर के रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम को नववर्ष की सौगात देते हुए 23 लाख रुपए की ग्रांट आवंटित की है। इस राशि से स्टेडियम में विभिन्न कार्यों को पूर्ण किया जाएगा जिनमें नया सिंथेटिक कोर्ट बनाना, हॉस्टल के कमरों की हालत सुधारते हुए उन्हें एयर कंडीशंड करना और जिम्नेजियम को बड़ा करते हुए नवीनीकरण के तहत उसमें आधुनिक मशीनरी लगाना आदि शामिल हैं। खेल मंत्री परगट सिंह के निर्देशानुसार खेल विभाग ने अपने कंस्ट्रक्शन विंग के माध्यम से ई टेंडर भी लगवा दिए हैं और आने वाले दिनों में इन कार्यों को अमलीजामा पहनाया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रितिन खन्ना ने बताया कि उन्होंने खेल मंत्री परगट सिंह को एक पत्र सौंपकर नए सिंथेटिक कोर्ट को बनाने, जिम्नेजियम के अपग्रेडेशन और हॉस्टल के नवीनीकरण के लिए 23 लाख की ग्रांट देने का आग्रह किया था। 

इस आग्रह को स्वीकार करते हुए परगट सिंह द्वारा ग्रांट को मंजूर कर लिया गया। पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रितिन खन्ना ने बताया कि वर्तमान में रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में पांच सिंथेटिक कोर्ट लगे हैं और विभिन्न शिफ्टों में सैकड़ों खिलाड़ी यहां प्रैक्टिस करते हैं। इसके बावजूद कोर्ट कम होने की वजह से एसोसिएशन कई और खिलाडिय़ों को एडमिशन नहीं दे पा रही थी जोकि स्टेडियम में आकर प्रैक्टिस करना चाहते हैं। इसलिए एक और नए सिंथेटिक कोर्ट के बन जाने से ज्यादा खिलाड़ी स्टेडियम में प्रैक्टिस कर पाएंगे। छठे सिंथेटिक कोर्ट के बन जाने से यहां राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट के आयोजन का भी रास्ता साफ हो जाएगा। रितिन खन्ना ने बताया कि अब जिम्नेजियम को भी अपग्रेड किया जाएगा। 5 लाख रूपए की लागत से जिम्नेजियम का साइज और बड़ा किया जाएगा और आधुनिक मशीनरी लगाई जाएगी। 

दूसरे शहरों से आने वाले खिलाडिय़ों को मिलेगी बढिय़ा आवासीय सुविधा

पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रितिन खन्ना ने खेल मंत्री परगट सिंह का आभार जताते हुए कहा कि स्टेडियम के हॉस्टल में 15 कमरे हैं जिनकी हालत ज्यादा अच्छी नहीं है। इसी कारण दूसरे शहरों से आने वाले खिलाडिय़ों को यहां रहने में समस्या का सामना करना पड़ता है। अब इन कमरों की हालत सुधारते हुए इन्हें एयर कंडीशंड किया जाएगा जिससे दूसरे शहरों के खिलाडिय़ों को यहां रहने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही खिलाडिय़ों की खाने की समस्या का समाधान करते हुए स्टेडियम में स्पोट्र्स रेस्टोरेंट का निर्माण किया जा रहा है। 

परगट सिंह ने एक सच्चे खिलाड़ी के रूप में वादा निभाया : रितिन खन्ना

पूर्व ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह ने हाल ही में रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में बतौर मुख्त अतिथि एक टूर्नामेंट में शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने बढिय़ा काम के लिए डीबीए सचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रितिन खन्ना व उनकी टीम की पीठ थपथपाते हुए वादा किया था कि पंजाब सरकार खेलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम के विकास के लिए जब भी उनसे मदद मांगी जाएगी वह हरसंभव मदद करेंगे। 23 लाख रुपए की ग्रांट मंजूर करके उन्होंने सच्चे खिलाड़ी के रूप में किया वादा निभा दिया है।

 

Tags: Pargat Singh , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Jalandhar , Raizada Hansraj Badminton Stadium

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD