Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रधानमंत्री के ‘जान को खतरे’ के ढकोसले का मनोरथ पंजाब में लोकतांत्रिक ढंग से चुनी हुई सरकार का तख्ता पलटना : चरणजीत सिंह चन्नी

प्रधानमंत्री पद के नेता को राजनीतिक हितों के लिए ऐसी घटिया नौटंकियों का हिस्सा नहीं बनना चाहिए

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Sangat Singh Gilzian, Tanda, Hoshiarpur, Pawan Kumar Adia, Dr Raj Kumar Chabbewal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

टांडा (होशियारपुर) , 06 Jan 2022

Last updated on: Jan 06, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘जान को खतरे’ के ढकोसले का मंतव्य राज्य में लोकतांत्रिक ढंग से चुनी हुई सरकार का तख्ता पलटाना है।आज यहाँ नई दाना मंडी में 18 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखने के बाद विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रधानमंत्री की जान को किसी तरह का कोई ख़तरा नहीं था, उन्होंने बुधवार को अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया था, क्योंकि भाजपा की रैली में लोगों की संख्या बहुत कम थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे के दौरान खाली कुर्सियां उनको मुँह चिढ़ा रही थीं, जिस कारण सुरक्षा के खतरे का ओछा कारण देकर वापस राष्ट्रीय राजधानी चले गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि झूठे बहाने बनाकर प्रधानमंत्री का दौरा रद्द करना एक गहरी साजिश का हिस्सा है, जिससे जम्मू-कश्मीर की तरह पंजाब को बदनाम करने के साथ-साथ राज्य में लोकतंत्र की हत्या की जा सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि जब प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री से किलोमीटर की दूरी पर थे तो उस समय पर प्रधानमंत्री की जि़ंदगी को ख़तरा कैसे पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि जहाँ प्रधानमंत्री का काफि़ला खड़ा था, वहां तो एक भी नारा नहीं लगा, तो फिर उनकी जि़ंदगी खतरे में कैसे पड़ गई। मुख्यमंत्री चन्नी ने प्रधानमंत्री को याद करवाते हुए कहा कि पंजाबियों ने देश की एकता, अखंडता और प्रभुसत्ता के लिए जानें कुर्बान की हैं। उन्होंने कहा कि पंजाबी कभी भी प्रधानमंत्री की जि़ंदगी और सुरक्षा के लिए ख़तरा नहीं बन सकते।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के एक सम्मानित नेता हैं, परन्तु ऐसी घटिया चालों में शामिल होना उनको शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि रैली में लोगों की कम संख्या ने राज्य में भाजपा की बुरी स्थिति का पर्दाफाश कर दिया है, जो इसकी समूची लीडरशिप को हज़म नहीं हो रहा। एक तुलना का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि मौसम कल भी खऱाब था और आज भी खऱाब है, परन्तु बुधवार को भाजपा की रैली के लिए बहुत कम लोग आए थे, जबकि कांग्रेस की आज की रैली में लोगों की भारी एकत्रता थी।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और उनके समूह द्वारा कल की ड्रामेबाज़ी का उद्देश्य राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करना है। हालाँकि, उन्होंने प्रधानमंत्री को याद दिलाया कि पंजाब को प्यार से जीता जा सकता है, दबाव से नहीं। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि राज्य में लोकतंत्र को चोट पहुँचाने वाली ऐसी किसी भी हरकत का पंजाब निवासी डटकर विरोध करेंगे।मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को निजी हितों के लिए राज्य और इसके लोगों को बदनाम ना करने की अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री को याद दिलाया कि पंजाबियों ने देश की सरहदों की रक्षा करने के अलावा देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि भाजपा द्वारा चलाई जा रही निंदनीय मुहिम समूह पंजाबियों का अपमान है, जोकि अनुचित और अवांछनीय है।पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राजनीतिक तौर पर नाकाम हो चुके हैं, जो पटियाला के शाही वंशज द्वारा बुधवार को हुई भाजपा की रैली में खाली कुर्सियों को संबोधन करने से स्पष्ट होता है। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि कैप्टन ने पंजाब की पीठ में छुरा घोंपा है, जिस कारण कोई भी उनकी बात नहीं सुनना चाहता। 

मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब महाराजा के सभी उम्मीदवार चुनाव में अपना जनाधार गंवा देंगे।अकालियों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बादलों ने अपने दशक के लम्बे कार्यकाल के दौरान राज्य को खूब लूटा है। उन्होंने कहा कि लोग अकालियों को पंजाब से हराकर सबक सिखाएँगे। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि पंजाब के लोग अकालियों को उनके द्वारा राज्य के विरुद्ध किए गए गुनाहों के लिए कभी माफ नहीं करेंगे।‘आप’ सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल पर बरसते हुए मुख्यमंत्री ने उनको ‘आदतन झूठा’ व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपने झूठे वादों से राज्य के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि पंजाब निवासी ‘आप’ के गुमराह करने वाले प्रचार का शिकार नहीं होंगे।इससे पहले मुख्यमंत्री ने ज्ञानी करतार सिंह की स्मृति में पार्क और 8.21 करोड़ रुपए की लागत से बनी सडक़ लोगों को समर्पित करने के अलावा गढ़दीवाल में प्राईमरी हैल्थ सैंटर को कम्युनिटी हैल्थ सैंटर के रूप में अपग्रेड करने, टांडा उड़मुड़ में तहसील कॉम्पलैक्स, गाँव संसारपुर में 66 के.वी. सब स्टेशन, टांडा में सिंथैटिक एथलेटिक ट्रैक सहित अन्य विकास कार्यों की आधारशिला रखी।मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए कैबिनेट मंत्री संगत सिंह गिलजियां ने मुख्यमंत्री चन्नी का अपने हलके में अनुदान देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने समाज के हरेक वर्ग के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। श्री गिलजियां ने लोगों की सेवा और अधिक उत्साह से करने का प्रण लिया।इस मौके पर अन्यों के अलावा विधायक श्री पवन कुमार आदीया, डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और श्रीमती इन्दु बाला, कांग्रेस के बुलारे दलजीत सिंह गिलजीयां, डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात, एस.एस.पी. श्री के.एस. हीर, जोगिंदर सिंह गिलजीयां उपस्थित थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Sangat Singh Gilzian , Tanda , Hoshiarpur , Pawan Kumar Adia , Dr Raj Kumar Chabbewal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD