Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ओ.पी. सोनी ने नये भर्ती हुए वार्ड अटैंडैंटों को सौंपे नियुक्ति पत्र

O P Soni, Om Parkash Soni, Om Prakash Soni, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Jan 2022

Last updated on: Jan 05, 2022, 00:00 IST

ओमिक्रोन के खतरे और कोरोना की तीसरी लहर के खतरे के बीच, उप मुख्यमंत्री पंजाब ओ पी सोनी ने पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के अधीन आज 308 वार्ड अटैंडैंटों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस भर्ती मुहिम संबंधी और जानकारी देते हुये स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कोविड के फैलाव को रोकने और पंजाब के लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चल रही भर्ती मुहिम में तेज़ी लाई गई है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने 800 पदों के लिए इश्तिहार दिया था और आज पहले पड़ाव में 308 को नियुक्तियाँ दी गई हैं।ज़िक्रयोग्य है कि पंजाब सरकार की यह बहुत बड़ी पहल है कि इन पदों को 20 सालों से भी अधिक के लम्बे समय के उपरांत भरा गया है। इस तरह यह सरकारी अस्पतालों में मरीज़ों की देखभाल प्रणाली को मज़बूत करने की तरफ एक बड़ा कदम है। 

श्री सोनी ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह सभी नियुक्तियां योग्यता के आधार पर पारदर्शी ढंग से की जा रही हैं।श्री सोनी ने स्वास्थ्य विभाग में नये नियुक्त किये गए कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि वह इस महामारी की घड़ी में अपनी ड्यूटी ईमानदारी और तनदेही से निभाएं।राज कमल चौधरी प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने नये भर्ती हुए कर्मचारियों को कुशलता से काम करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि वह पंजाब की सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थाओं में मरीज़ों की देखभाल को यकीनी बनाएं जिससे आम लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हों। इस मौके पर डायरैक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पंजाब डॉ. जी.बी. सिंह, डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं (परिवार कल्याण) डॉ. ओ.पी. गोजरा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: O P Soni , Om Parkash Soni , Om Prakash Soni , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD