Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ओ,पी.सोनी द्वारा वीडियो कान्फ़्रेंस के द्वारा ज़िला अस्पताल पटियाला, संगरूर और बरनाला में रेडियो डायग्नोसोटिक और लैबोरोटरी सेंटरों का उदघाटन

O P Soni, Om Parkash Soni, Om Prakash Soni, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Jan 2022

Last updated on: Jan 07, 2022, 00:00 IST

ओ,पी.सोनी,उप-मुख्यमंत्री,पंजाब ने आज वीडियो कान्फ़्रेंस के द्वारा ज़िला अस्पताल पटियाला, संगरूर और बरनाला के रेडियो डायग्नोसोटिक और लैबोरोटरी सैंटरों का उदघाटन किया।इस मौके पर बोलते हुये श्री सोनी ने कहा कि इस पंजाब सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रयास स्वरूप कृष्णा डायग्नोस्टिक के साथ पब्लिक प्राईवेट पार्टनर्शिप के अधीन यह काम शुरू किया गया है।पंजाब सरकार द्वारा राज्य के लोगों को रेडियोलोजी और लैबोरटरी की सस्ते सहूलतें देने का एक अच्छा प्रयास किया गया है। यह सभी पंजाब के हर वर्ग के लोगों के लिए उपलब्ध होंगी। आम लोगों को अच्छे डायग्नोस्टिक टैस्ट करवाने के लिए बढ़े शहरों में जाना पड़ता था और काफ़ी खर्चा आता और समय भी बर्बाद होता था। कोविड-19 महामारी के दौरान ऐसी सेवाओं की ज़्यादा ज़रूरत महसूस हुई थी।उप मुख्यमंत्री ने बताया कि आज शुरू की गई सेवाओं में रेडियोलोजी डायग्नोस्टिक प्रोजेक्टस पंजाब के सभी 22 जिलों और 3सब डिविज़नल अस्पताल खन्ना, फगवाड़ा और राजपुरा में खोले जा रहे हैं।इस प्रोजैक्ट में 25 सी.टी. स्कैन और 6एम.आर.आई मशीनें लगाई जाएंगी। रेडियो डायग्नोसोटिक सेंटरों के निर्माण की लागत 100 करोड़ रुपए है। 

उन्होंने बताया कि यह हिन्दोस्तान का सबसे बढ़ा पी.पी.पी आधार का प्रोजैक्ट है।इस प्रोजैक्ट के अधीन होने वाले टैस्ट मार्केट रेट से 65 से 70 प्रतिशत तक कम रेटों पर किये जाएंगे और गरीब और कमज़ोर मरीजों का टैस्ट फ्री किया जायेगा।इसी तरह लैबोरटरी डायग्नोस्टिक प्रोजेक्टस के अधीन पूरे पंजाब राज्य में 30 अत्याधुनिक लैबोरटरीज़ और एक स्टेट रैफरैंस लोबोरटरी और 95 कलेक्शन सेंटरों की स्थापना की जा रही है। इन लैबोरटरी डायगनोसोटिक सेंटरों के निर्माण की लागत 25 करोड़ रुपए है। इन लैबोरटरियों में 5प्रतिशत गरीब और कमज़ोर मरीजों का टैस्ट फ्री किया जायेगा।उन्होंने बताया कि इसी तरह के रेडियो डायग्नोस्टिक सैंटर-मोहाली, रोपड़, श्री फतेहगढ़ साहिब, राजपुरा और अमृतसर में पहले ही लोगों की सुविधा के लिए खोले जा चुके हैं, पटियाला (सीटी स्कैन /एमआरआई /लैबोरटरी) संगरूर (सीटी स्कैन) और बरनाला (सीटी स्कैन) सैंटरों का उद्घाटन आज किया गया है और बाकी रहते सभी सैंटर 31 मार्च, 2022 तक खोल दिए जाएंगे।लैबोरटरी डायग्नोस्टिक सैंटर - मोहाली, बटाला और अमृतसर में पहले ही लोगों की सुविधा के लिए खोले जा चुके हैं, पटियाला सैंटर का उद्घाटन आज किया जा रहा है और बाकी रहते सभी सैंटर 31 मार्च 2022 तक खोल दिए जाएंगे।श्री सोनी ने बताया कि कार्डियक केयर सैंटर प्रोजैक्ट के अधीन राज्य के 4जिलों के सिवल अस्पतालों जालंधर, लुधियाना, संगरूर और बठिंडा में पी.पी.पी आधार पर कार्डियक केयर सेंटरों की स्थापना की जायेगी। इस प्रोजैक्ट की लागत प्रति सैंटर लागत 15 करोड़ रुपए होगी। इन सैंटरों को बनाने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जायेगी।

 

Tags: O P Soni , Om Parkash Soni , Om Prakash Soni , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD