Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

वीरेश कुमार भावरा ने डीजीपी पंजाब का पद संभाला

Viresh Kumar Bhawra, Punjab Police, Police, Punjab Admin, Director General of Police Punjab, DGP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Jan 2022

Last updated on: Jan 08, 2022, 00:00 IST

1987 बैच के आईपीएस अधिकारी वीरेश कुमार भावरा ने शनिवार को पंजाब के डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस का पद संभाल लिया है।राज्य सरकार द्वारा जारी हुक्मों में लिखा गया है, ‘संघ लोक सेवा आयोग के पैनल के विचार मुताबिक, पंजाब के राज्यपाल, श्री वीरेश कुमार भावरा, आई.पी.एस. को डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस, पंजाब (पुलिस प्रमुख) के तौर पर नियुक्त करते हुए मान महसूस करते हैं।’’अपना पद संभालने के बाद नव-नियुक्त डी.जी.पी. पंजाब ने कहा कि पंजाब विधान सभा चुनाव-2022 नज़दीक हैं और पंजाब पुलिस की तरफ से निर्विघ्न और पारदर्शी ढंग से चुनाव करवाने को यकीनी बनाया जायेगा।डीजीपी वीरेश भावरा ने कहा कि निर्विघ्न और सुचारू रूप में चुनाव को यकीनी बनाने के साथ-साथ उनका ध्यान राज्य में से नशाखोरी और आतंकवाद को रोकने पर होगा। उन्होंने आगे कहा कि लोग केन्द्रित पुलिस सेवाओं और पब्लिक सर्विस डिलीवरी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल हैं।डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस विभिन्न अपराधों की जांच के लिए प्रौद्यौगिकी का अधिक से अधिक प्रयोग करेगी।

ज़िक्रयोग्य है कि श्री वीरेश भावरा जो कि पुलिस मैडल मैरीटोरियस सर्विस और डिस्टिंगुज़िट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस मैडल के ऐवार्डी हैं, ने पंजाब, असम और इंटेलिजेंस ब्यूरो, भारत सरकार में अलग-अलग पदों पर शानदार सेवाएं निभाई हैं। वह एसएसपी मानसा, डीआईजी पटियाला रेंज और आईजीपी /बठिंडा के तौर पर भी काम कर चुके हैं। वह डीजीपी/एडीजीपी-इंटेलिजेंस, प्रोवीजनिंग और आधुनिकीकरण, सूचना प्रौद्यौगिकी और दूरसंचार, ब्यूरो आफ इन्वेस्टिगेशन, आंतरिक निगरानी और मानवीय अधिकार और कल्याण के तौर पर पंजाब पुलिस के अलग-अलग विंगों के प्रमुख के तौर पर काम कर चुके हैं। उन्होंने ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन की सृजन करने में अहम भूमिका निभाई और ब्यूरो के पहले निदेशक के तौर पर भी तैनात रहे हैं। आईटी एंड टी विंग में अपनी तैनाती के दौरान उन्होंने सी.सी.टीएनएस प्रोजैक्ट को लागू करने और पंजाब पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के क्रियाशील प्रयोग का नेतृत्व किया।

 

Tags: Viresh Kumar Bhawra , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD