Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नाभा पावर ने एनसीएल के साथ ईंधन आपूर्ति समझौते पर हस्ताक्षर कर पीएसपीसीएल के लिए वित्तीय लाभ किया सुनिश्चित

Nabha Power Limited, South Eastern Coalfields, SECL, Northern Coalfields Limited, NCL, D. K. Sen, Punjab State Electricity Regulatory Commission, PSERC, Rajpura Thermal Power Plant, Punjab State Power Corporation Limited, PSPCL
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 08 Jan 2022

Last updated on: Jan 08, 2022, 00:00 IST

नाभा पावर लिमिटेड, जो 2x700 मेगावाट के राजपुरा थर्मल पावर प्लांट का संचालित करता है, ने नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) से कोयले की आपूर्ति के लिए ईंधन आपूर्ति समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके परिणामस्वरूप पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल ) को वित्तीय लाभ होगा क्योंकि इससे कोयला परिवहन शुल्क को कम कर बिजली उत्पादन की लागत में कटौती होगी।पंजाब में कोयला परिवहन शुल्क कुल कोयला लागत का लगभग 60% है, क्योंकि कोयला खदानें 1000 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित हैं।मई 2018 में, केंद्रीय कोयला मंत्रालय ने कोयला लागत को कम करने के लिए थर्मल प्लांट्स के कोयला लिंकेज को एक कोल कंपनी से दूसरी कंपनी में ट्रांसफर करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे। सेन्ट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी (सीईए) द्वारा एनपीएल के लिए साउथ ईस्टर्न कोल लिमिटिड (एसईसीएल) से एनसीएल को सालाना 2.464 मिलियन मीट्रिक टन कोयले के हस्तांतरण की सिफारिश की गई थी।नाभा पावर के अध्यक्ष, श्री डीके सेन ने कहा, "हमें खुशी है कि एनसीएल से कोयला लिंकेज का हस्तांतरण पीएसपीसीएल के समर्थन से पूरा कर लिया गया है जिसके बिजली खरीद समझौते (पीपीए) को पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन  (पीएसईआरसी) द्वारा मंजूरी दे दी गई है।“ 

श्री डीके सेन ने कहा, "इस के साथ ही एनपीएल राज्य का पहला थर्मल प्लांट बन गया है जो कोयले की कीमत को कम करके बिजली उत्पादन की लागत को कम करेगा। इसके परिणामस्वरूप पीएसपीसीएल और पंजाब के लोगों को वित्तीय लाभ होगा।“ साथ ही इससे नाभा पावर सबसे कम लागत पर विश्वसनीय बिजली प्रदान करने के लिए पंजाब राज्य के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता को पूरा करने में भी सफल होगा।नाभा पावर का राजपुरा प्लांट देश के सबसे अधिक ईंधन कुशल संयंत्रों में से एक है। गर्मी के मौसम के दौरान प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) के आधार पर नाभा पावर को देश के शीर्ष दस संयंत्रों में स्थान दिया गया है।साथ ही नाभा पावर ने पूरे धान के मौसम के दौरान लगभग 100% उपलब्धता के साथ बिजली पैदा की है। नाभा पावर को आईपीपीएआई द्वारा लगातार तीन वर्ष 2019, 2020 और 2021 के लिए सबसे अधिक ईंधन-कुशल और सबसे कम लागत वाला बिजली उत्पादक होने के लिए सर्वश्रेष्ठ आईपीपी पुरस्कार भी प्रदान किया गया है।नाभा पावर को अपनी सीएसआर पहल के तहत किए गए सामाजिक कार्यों के लिए गोल्डन पीकॉक अवार्ड से भी नवाजा गया है। 

नाभा पावर लिमिटेड के बारे में

एलएंडटी पावर डेवलपमेंट लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी नाभा पावर लिमिटेड (एनपीएल) 2014 से पंजाब राज्य के राजपुरा में 2x700 मेगावाट के सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट का सफलतापूर्वक संचालन कर रही है। एनपीएल से कुशल और विश्वसनीय बिजली पंजाब राज्य में बिजली की आपूर्ति की रीढ़ है। पंजाब में सबसे कम लागत वाला थर्मल  उत्पादक है होने के कारण एनपीएल योग्यता क्रम में शीर्ष पर बना हुआ है और निरंतर उच्च प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) पर काम कर रहा है। 

 

Tags: Nabha Power Limited , South Eastern Coalfields , SECL , Northern Coalfields Limited , NCL , D. K. Sen , Punjab State Electricity Regulatory Commission , PSERC , Rajpura Thermal Power Plant , Punjab State Power Corporation Limited , PSPCL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD