Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ओम प्रकाश सोनी ने 190 मेडिकल अफ़सरों को नियुक्ति पत्र सौंपे

O P Soni, Om Parkash Soni, Om Prakash Soni, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 04 Jan 2022

Last updated on: Jan 04, 2022, 00:00 IST

पंजाब राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी ने 190 मेडिकल अफ़सरों को पंजाब भवन में एक समारोह के दौरान नियुक्ति पत्र सौंपे।इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में कुल 35 मातृ देखभाल केंद्र (21 जिला अस्पताल,11 सब डिविजऩल अस्पताल और 03 कम्युनिटी हैल्थ सैंटर) बनाए गए हैं।इन मातृ देखभाल केंद्रों के लेबर रूम में 24X7 डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए यह भर्ती की गई है। इन नियुक्तियों से राज्य के सरकारी अस्पतालों में सुरक्षित प्रसव और नवजात बच्चों की अपेक्षित देखभाल, इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान और बच्चों के जन्म के बाद की सेवाएं बेहतरीन ढंग से दी जा सकेंगी।

इसके साथ ही पंजाब राज्य के शहरी क्षेत्रों में अर्बन कम्युनिटी हैल्थ सैंटर और अर्बन पी.एच.सी. में खाली पड़े मेडिकल अफ़सरों के पदों को भी भरा जाएगा। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में टेलीमेडिसिन सेवा प्रदान करने के लिए डॉक्टरों की नियुक्ति टेलीमेडिसिन हब चण्डीगढ़ और अमृतसर में भी की जाएगी। उन्होंने नव-नियुक्त डॉक्टरों को संबोधित करते हुए कहा कि मेडिकल अफ़सर पूरी लगन, ईमानदारी और निष्ठा से ड्यूटी निभाएं और लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं में कोई कमी ना छोड़ी जाए।इस मौके पर श्री राज कमल चौधरी, प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य), डॉ. जी.बी. सिंह, निदेशक स्वास्थ्य सेवा, डॉ. ओ.पी. गोजरा, निदेशक परिवार कल्याण और डॉ. अरीत कौर, निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उपस्थित थे।

 

Tags: O P Soni , Om Parkash Soni , Om Prakash Soni , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD