Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा आंगणवाड़ी वर्करों, मिनी आंगणवाड़ी वर्करों और हैल्परों के मासिक वेतनों में वृद्धि का ऐलान

वार्षिक विस्तार 1जनवरी, 2023 से नियिमत तौर पर लागू किया जायेगा, 67 सफ़ाई सेवकों को नियुक्ति पत्र बांटे

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Razia Sultana, Sadhu Singh Dharamsot, Manpreet Singh Badal, Morinda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोरिंडा , 04 Jan 2022

Last updated on: Jan 04, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज आंगणवाड़ी वर्करों के कल्याण के लिए राज्य भर के 53000 से अधिक आंगणवाड़ी वर्करों, मिनी आंगणवाड़ी वर्करों और हैल्परों के मासिक मानभत्ते में वृद्धि का ऐलान किया है। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि यह सभी कर्मचारी अब 1जनवरी, 2023 से अपने वार्षिक मानभत्ते में नियमित वृद्धि के लिए योग्य होंगे।इस मौके पर मुख्यमंत्री चन्नी ने 67 सफ़ाई सेवकों को नियुक्ति पत्र भी बांटे।मोरिंडा की अनाज मंडी में आंगणवाड़ी वर्करों के भारी जलसे को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि अब से आंगणवाड़ी वर्करों का मासिक वेतन 8100 रुपए से बढ़ा कर 9500 रुपए, मिनी आंगणवाड़ी वर्करों का 5300 रुपए से बढ़ा कर 6300 रुपए और हैल्परों का वेतन 4050 रुपए से बढ़ा कर 5100 रुपए किया जायेगा। इसी तरह आंगणवाड़ी वर्करों के मानभत्ते में हर साल 500 रुपए का विस्तार किया जायेगा जबकि मिनी आंगणवाड़ी वर्करों और हैल्परों के मानभत्ते में 250 रुपए का विस्तार किया जायेगा।

आंगणवाड़ी वर्करों को राज्य की प्रशासनिक प्रणाली की रीढ़ की हड्डी बताते हुये मुख्यमंत्री ने दोहराया कि महिलाओं का कल्याण और उनका सशक्तिकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। चन्नी ने कहा, “इससे पहले भी समाज के इस महत्वपूर्ण वर्ग की समूची भलाई को यकीनी बनाने के लिए वचनबद्धता के हिस्से के तौर पर 67000 से अधिक आशा वर्करों और मिड डे मील वर्करों के मासिक वेतनों में विस्तार किया गया था।“हाल ही में कोविड के मामलों में हो रही वृद्धि के मद्देनज़र लोगों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की किसी भी गंभीर स्थिति का सामना करने के लिए पंजाब सरकार के पास उपयुक्त स्वास्थ्य संभाल बुनियादी ढांचा मौजूद है।अपनी सरकार द्वारा किये गए जन-समर्थकीय पहलकदमियों संबंधी जानकारी देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली की दरें 3 रुपए प्रति यूनिट घटाईं गई, पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में क्रमवार 10 रुपए और 5रुपए कटौती की गई और पानी सम्बन्धी खर्चा घटा कर 50 रुपए किया गया। 

चन्नी ने कहा कि यह पहलकदमियां राज्य सरकार की तरफ से लोगों का पैसा उनको वापिस करने सम्बन्धी वचनबद्धता को दर्शाती हैं।अपने संबोधन में वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि मौजूदा प्रबंध उन महिलाओं को पेश आ रही समस्याओं से अवगत करवाता है, जिनको पेशेवर जिम्मेदारियों के साथ-साथ घरेलू कामकाज का भी ख़्याल रखना पड़ता है, इसलिए वे अपने मासिक वित्तीय लाभों (भत्ता) में बड़े विस्तार की हकदार हैं।सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री रज़िया सुल्ताना ने इस वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का धन्यवाद करते हुये आंगणवाड़ी वर्करों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार ज़रूरत की घड़ी में उनके साथ कंधे से कंधा जोड़ कर खड़ी है।इस मौके पर अन्यों के अलावा कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह, पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, तरन तारन के विधायक धर्मबीर अग्निहोत्री, आंगणवाड़ी नेता हरगोबिन्द कौर, उषा रानी और सरोज छपड़ीवाल उपस्थित थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Razia Sultana , Sadhu Singh Dharamsot , Manpreet Singh Badal , Morinda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD