Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

चन्नी पर कंग का निशाना: इन लोगों ने गरीबों का वोट लिया, बदले में कुछ नहीं किया, सिर्फ अपने महल बनाए

चन्नी तुष्टिकरण की राजनीति कर रहें, विजिलेंस भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, यह किसी समुदाय या धर्म पर आधारित नहीं है : मलविंदर सिंह कंग

Malwinder Singh Kang, Malvinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Apr 2023

Last updated on: Apr 15, 2023, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि चन्नी तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। लेकिन इससे उन्हें कोई फायदा नहीं होने वाला है क्योंकि पंजाब की जनता सच्चाई जानती है।शनिवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि चन्नी न केवल मुख्यमंत्री थे बल्कि इससे पहले वह विपक्ष के नेता, कैबिनेट मंत्री और खरड़ नगर निगम के अध्यक्ष भी थे। 

लेकिन, अब जब विजिलेंस उनसे उनके भ्रष्टाचार के बारे में पूछताछ करने जा रही है तो वह एक गरीब का कार्ड खेल रहे हैं। कंग ने कटाक्ष करते हुए चन्नी से पूछा कि कौन सा गरीब है जो महीनों विदेश में रहता है। अमेरिका से इलाज करवाता है और अपने बेटे के 5 स्टार विवाह समारोह आयोजित करता है।

कंग ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मान सरकार का आंदोलन एक साल से चल रहा है और कई भ्रष्टाचारी नेताओं और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। विजिलेंस भ्रष्ट लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और उनकी कार्रवाई किसी समुदाय या धर्म को लक्षित करने के लिए नहीं है। 

कंग ने कहा कि यह कांग्रेस की मानसिकता है क्योंकि उन्होंने 70 साल से देश के गरीब लोगों को वोट के लिए इस्तेमाल किया है। 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी 10 करोड़ की संपत्ति का जिक्र करने वाले चन्नी गरीब नहीं हैं।कंग ने कहा कि बैसाखी और अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर चन्नी द्वारा उनके गरीब होने और अनुसूचित जाति से होने का नाटक निंदनीय है। 

उन्होंने कहा कि यह गुरु साहिब की शिक्षा के विपरीत है जिन्होंने हमें समानता की शिक्षा दी और डॉक्टर भीम राव अंबेडकर के संविधान के विपरीत है जिन्होंने सभी के लिए समान अधिकार और अवसर सुनिश्चित किए। कंग ने कहा कि इन लोगों ने गरीब लोगों का वोट लिया और फिर उनके लिए कुछ नहीं किया, लेकिन अपने भ्रष्टाचार के कारण वे अब करोड़पति हैं एवं उनके अपने महल हैं।

कंग ने कहा कि अगर चन्नी वास्तव में एससी समुदाय के हमदर्द थे तो उन्होंने एससी छात्रवृत्ति घोटाले के लिए जिम्मेदार नेताओं और अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? चन्नी ने अपने चुनाव क्षेत्र चमकौर साहिब से एससी समुदाय के एक भी व्यक्ति को प्रमोट क्यों नहीं किया।

कंग ने कहा कि केवल आम आदमी पार्टी और हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ही भगत सिंह और डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की विचारधारा पर चल रहे हैं। डॉ अम्बेडकर ने हमें अपने समाज के दबे-कुचले लोगों के उत्थान के लिए प्रेरित किया और हम गरीब परिवारों के बच्चों के लिए स्कूल ऑफ एमिनेंस का निर्माण कर रहे हैं। 

सरकारी स्कूलों में सुधार करना ताकि गरीब परिवारों के छात्र गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर अधिकारी बन सकें। उन्होंने पूछा कि चन्नी ने बतौर विधायक, मंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर इन लोगों के लिए क्या किया? अब वह लोगों की हमदर्दी हासिल करने के लिए ये पत्ते खेल रहे हैं लेकिन लोगों को सब कुछ पहले से ही पता है। 

कंग ने कहा कि सत्ता में रहते हुए चन्नी ने कभी गरीबों या अनुसूचित जाति समुदाय के बारे में नहीं सोचा लेकिन अब वह सिख, गुरु साहिब के दर्शन और अंबेडकर के बारे में बात कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि आप सरकार एक तरफ अध्ययन केंद्र के माध्यम से श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए कदम उठा रही है और दूसरी तरफ चन्नी का नाम अवैध कॉलोनियों और भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे प्रवीण कुमार जैसों से जुड़ा है। 

कंग ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए गरीब लोगों के वोटों को निशाना बनाया है।आप नेता ने कहा कि बादल भी कहते थे कि वह किसान के नेता हैं और आज किसानों की हालत देख लीजिए। कैप्टन सेना का कार्ड खेला करते थे और मुख्यमंत्री रहते हुए पाकिस्तान के पत्रकार उनके घर अतिथि के रूप में आते थे। उसी तरह चन्नी जो करोड़पति हैं, अब 'गरीब' कार्ड खेल रहे हैं।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD