Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने किया मंडी में आयोजित नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी चैम्पियनशिप का शुभारम्भ

प्रतिस्पर्धा में भाग ले रहीं देश के 32 विश्वविद्यालयों की लगभग 400 छात्राएं

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मंडी , 03 Jan 2022

Last updated on: Jan 03, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज वल्लभ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडी में पड्डल मैदान में आयोजित महिला वर्ग की चार दिवसीय नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी चैम्पियनशिप का शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री ने खिलाडि़यों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन से विभिन्न राज्यों के कबड्डी खिलाडि़यों के लिए एक मंच उपलब्ध हुआ है और यहां उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों को राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने का अवसर मिल सकेगा।उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने, प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहित करने और खेलों का संरचनात्मक ढांचा विकसित करने के लिए राज्य में नई खेल नीति लागू की जा रही है, जिससे खिलाडि़यों को व्यापक स्तर पर लाभ होगा।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को तराशने के साथ ही ग्रामीण स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने और महिलाओं को खेल क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए प्रयासरत है, जिससे खेल गतिविधियों के प्रति युवाओं का रूझान बढ़ा है।जय राम ठाकुर ने कहा कि गत चार वर्षो में मुख्यमंत्री युवा खेल प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत 1032.91 लाख रुपये की राशि व्यय करके प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 15 लाख रुपये की लागत से एक-एक खेल मैदान का निर्माण किया गया। प्रदेश सरकार द्वारा उत्कृष्ट खिलाडि़यों को विभिन्न विभागों में रोजगार प्रदान करने के लिए 3 प्रतिशत खेल कोटा निर्धारित किया गया है, जिसके तहत 220 उत्कृष्ट खिलाडि़यों को विभिन्न विभागों, निगम और बोर्डों में रोजगार प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अवधि में राज्य में विभिन्न खेल गतिविधियों के आयोजन पर 7.39 करोड़ रुपये व्यय किए गए। राज्य में आधुनिक खेल संरचना विकसित करने पर 76.81 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की गयी तथा राज्य में सृजित आधारभूत खेल ढांचे के मुरम्मत कार्यों और अतिरिक्त सुविधा जुटाने पर 4.59 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की गयी।

उन्होंने विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करके प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले राज्य के खिलाडि़यों की प्रशंसा की तथा उनके प्रदर्शन को युवाओं के लिए प्रेरक बताया। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे खेल क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाकर बेहतर भविष्य का निर्माण, सर्वांगीण विकास तथा अपनी ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में उपयोग करें।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कालेजों की संख्या 150 से अधिक होने के कारण जिला मंडी में प्रदेश का दूसरा विश्वविद्यालय स्थापित कर छात्रों को उच्चतर शिक्षा की एक अन्य बेहतर और सुगम सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी। उन्होंने कहा कि मंडी महाविद्यालय में 27 करोड़ रुपये की लागत से प्रशासनिक तथा शैक्षणिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है।इस अवसर पर उन्होंने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता की प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त किया तथा उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में कालेज के प्रधानाचार्य वाई.पी. शर्मा ने मुख्य अतिथि तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के संयोजक डा. सुनील सेन ने प्रतियोगिता बारे विस्तृत जानकारी दी। 3 जनवरी से 6 जनवरी, 2022 तक आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता में देश के 32 विश्वविद्यालयों की लगभग 400 खिलाड़ी छात्राएं भाग ले रही हैं।कार्यक्रम में विधायक अनिल शर्मा, राकेश जम्वाल, इंद्र सिंह गांधी व जवाहर ठाकुर, राज्य रेडक्रास सोसायटी अस्पताल अनुभाग की उपाध्यक्ष डा. साधना ठाकुर, उपायुक्त अरिंदम चैधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, नगर निगम मंडी की महापौर दीपाली जसवाल, उप महापौर व निगम के पार्षद, क्लस्टर यूनिवर्सिटी के कुलपति सी.एल. चंदन, भाजपा के जिला तथा मंडल के पदाधिकारी, एसडीएम सदर रीतिका जिंदल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD