Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कोविड 19 के विरुद्ध शुरू जंग में सबकी सहभागिता अनिवार्य : सरवीन चौधरी

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में किया टीकाकरण महाअभियान का शुभारंभ

Sarveen Chaudhary, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 03 Jan 2022

Last updated on: Jan 03, 2022, 00:00 IST

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग तक के बच्चों के लिए शुरू किए गए कोविड टीकाकरण महाअभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के प्रति युवा वर्ग जागरूकता दिखाए, तभी अभियान पूरी तरह सफल होगा। इसके पश्चात 15 से 18 वर्ष की आयुवर्ग वालों को टीका लगाया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी है। इसके विरुद्ध शुरू जंग में सबकी सहभागिता अनिवार्य है। सभी के सहयोग से ही देश कोरोना से जीतेगा।सरवीन ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों के टीकाकरण के लिए 3.52 लाख वैक्सीनेशन तथा शाहपुर ब्लॉक के अन्तर्गत 18 हज़ार बच्चों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि आज शाहपुर ब्लॉक के अन्तर्गत 207 बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि 10 जनवरी से हेल्थ केयर वर्कर व फ्रंटलाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज लगनी शुरू होगी।सामाजिक अधिकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश कोविड टीकाकरण देने वाला देश का पहला राज्य बना है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश बच्चों को कोविड की खुराक देने वाला राज्य बनेगा।सरवीन चौधरी ने कहा कि हम अभी भी खतरे से बाहर नहीं हुए हैं और हम सभी के लिए कोविड संबंधी प्रोटाकॉल और सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई जन सहयोग के बिना नहीं जीती जा सकती। उन्होंने प्रत्येक नागिरक से मास्क पहनने, लगातार हाथ धोने, सुरक्षित दूरी का पालन करने और अनुशासित तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की अपील की।इस अवसर पर पार्षद शुभम, एसडीएम डॉ.मुरारी लाल, बीएमओ शाहपुर डॉ.हरिन्द्र सिंह, आईटीआई प्रधानाचार्य संजीव सहोत्रा, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग सुमित कटोच सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तथा आईटीआई का स्टाफ तथा बच्चे मौजूद थे।

 

Tags: Sarveen Chaudhary , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD