Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब कोरोना की तीसरी लहर या ओमिक्रोन से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार : चरणजीत सिंह चन्नी

कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान केजरीवाल का बहु-प्रचारित स्वास्थ्य मॉडल असफल रहा

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Chamkaur Sahib, Morinda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चमकौर साहिब /मोरिंडा , 01 Jan 2022

Last updated on: Jan 01, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज नये साल के मौके पर गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में माथा टेका और सरबत के भले की अरदास की।गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के उपरांत मुख्यमंत्री ने श्री चमकौर साहिब के लोगों को नये साल का तोहफ़ा देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने श्री चमकौर साहिब में सिटी सैंटर लोकार्पित किया। 5.60 करोड़ रुपए की लागत वाला यह सिटी सैंटर चार एकड़ के क्षेत्रफल में फैला है। पहले यह ज़मीन गंदे पानी का छप्पड़ था, जिसकी अब शक्ल बिल्कुल बदल दी गई है। इस सिटी सैंटर में कैफेटेरिया, लड़कियों के लिए जिम्नेज़ियम, 2बहुमंतवी हाल और विशेष तौर पर लड़कियों के लिए 2एकड़ के खेल मैदान का प्रबंध है। इस के अलावा इस सिटी सैंटर को लोगों की सार्वजनिक भीड़ों के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।मुख्यमंत्री चन्नी ने श्री चमकौर साहिब के सरकारी अस्पताल में 200 एल.पी.एम. पीसीए आक्सीजन जनरेशन प्लांट का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर बोलते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब कोरोना की तीसरी लहर या ओमिक्रोन के खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल का दिल्ली हैल्थ मॉडल कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान पूरी तरह फैल हो गया था, जिस कारण हजारों लोगों को उस दौरान इलाज के लिए दिल्ली से पंजाब भागना पड़ा। उन्होंने कहा कि अब केजरीवाल पंजाब में दिल्ली स्वास्थ्य और शिक्षा मॉडलों के ऐसे झूठे वायदे कर रहा है, परन्तु पंजाब के लोग उसके इन झाँसों से अच्छी तरह अवगत हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति एक शहर जैसे राज्य को भी सही ढंग से नहीं संभाल सका, वह पंजाब को कैसे संभालेगा।मुख्यमंत्री चन्नी ने राज्य के नौजवानों को खेल सभ्याचार के लिए उत्साहित करने और नौजवानों को खेल की तरफ प्रेरित करने के लिए नये साल का तोहफ़ा देते हुये 2हॉकी स्टेडियमों और 5फ़ुटबाल स्टेडियमों के लिए 7आर्टीफीशल टर्फ बिछाने को मंज़ूरी दी। स्टेडियमों के लिए ऐस्ट्रोटरफों की इस सुविधा का श्री चमकौर साहिब, गाँव ककराली, महटोत, ढंगराली, बहिरामपुर जिमीदारा, बलमगड़ मंडवाड़ा और ज़िला मोहाली के खरड़ शहर को भरपूर लाभ होेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रोजैक्ट पर 5.50 करोड़ रुपए की लागत आयेगी। इस मौके पर दूसरों के अलावा अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय कुमार, पयर्टन और सांस्कृतिक मामले विभाग के डायरैक्टर कमलप्रीत कौर बराड़, डिप्टी कमिश्नर सोनाली गिरी और एस.एस.पी विकास एस. सोनी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Chamkaur Sahib , Morinda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD