Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

उद्योग मंत्री ने जीएसटी परिषद की बैठक में हिस्सा लिया

Bikram Singh, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, GST Council, 45th GST Council meeting
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 31 Dec 2021

Last updated on: Dec 31, 2021, 00:00 IST

वस्तु एवं सेवा कर परिषद (जीएसटी) की 46वीं बैठक आज नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश सरकार की ओर से उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने हिस्सा लिया।बैठक में टेक्सटाइल पर जीएसटी की दर के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई।  जीएसटी परिषद की 45वीं बैठक में सभी कपड़ा वस्तुओं के लिए 12 प्रतिशत की समान दर की सिफारिश की गई थी। कपड़ा क्षेत्र में इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर को खत्म करने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया था और नई दरें 1 जनवरी, 2022 से प्रभावी होनी थीं।बिक्रम सिंह ने राज्य का दृष्टिकोण रखते हुए कहा कि कपड़ा क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। कई बाधाओं के कारण कपड़ा क्षेत्र में नए निवेश नहीं हो रहे हैं। 

इस सेक्टर में निवेश को प्रभावित करने वाले कारणों में इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर एक महत्त्वपूर्ण कारक रहा है। उन्होंने कहा कि नए निवेश से रोजगार के नए अवसर सृजित होते हैं। उन्हांने कहा कि कर युक्तिकरण के मुद्दे कोे समग्र रूप से निपटाया जाना चाहिए। उन्होंने परिषद से वर्ष-2027 तक जीएसटी मुआवजे को बढ़ाने पर विचार करने का आग्रह किया।जीएसटी परिषद ने कपड़ा क्षेत्र के लिए 1 जनवरी, 2022 से दर परिवर्तन के कार्यान्वयन को स्थगित करने का निर्णय लिया। इस क्षेत्र में कर दरों के युक्तिकरण के मुद्दे को दर युक्तिकरण के लिए गठित मंत्री समूह को संदर्भित करने का निर्णय लिया ताकि इस मुद्दे पर समग्र रूप से निर्णय लिया जा सके। मंत्रियों के समूह द्वारा फरवरी,2022 में जीएसटी परिषद को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करना अपेक्षित है। मंत्रियों के समूह की रिपोर्ट पर निर्णय लेने के लिए जीएसटी परिषद की मार्च के पहले सप्ताह में बैठक होने की संभावना है।

 

Tags: Bikram Singh , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , GST Council , 45th GST Council meeting

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD