Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब पुलिस के जवानों के लिए नये साल पर तोहफ़ा

बहादर जवानों के लिए कई पहलकदमियों का किया ऐलान

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Sukhjinder Singh Randhawa, Dr. Raj Kumar Verka, Siddharth Chattopadhyaya, Punjab Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 31 Dec 2021

Last updated on: Dec 31, 2021, 00:00 IST

पंजाब पुलिस के मुलाज़िमों के लिए नये साल के तोहफ़े के तौर पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह ने आज पुलिस मुलाज़िमों के लिए कई पहलकदमियों का ऐलान किया।आज यहां पी.ए.पी. कंपलैक्स में हुए एक समागम के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस मुलाजिमों के साथ भावुक होते हुये कहा कि हथियारबंद बलों और पुलिस में सेवा एक चुनौतीपूर्ण काम है और सिर्फ़ वही लोग ही इनमें शामिल होते हैं जिनमें देश और इसके लोगों की सेवा करने का जज़्बा होता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में पंजाब पुलिस के कीमती योगदान को मानती है और पंजाब पुलिस के मुलाज़िमों के कल्याण के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि पंजाब में पुलिस मुलाजिमों के हितों की रक्षा को यकीनी बनाने के लिए राज्य सरकार बाध्य है।मुख्यमंत्री चन्नी ने पुलिस मुलाज़िमों की बड़ी मांग को स्वीकृत करते हुये आगामी नये साल से वर्दी भत्ता फिर शुरू करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मुलाज़िमों को अच्छी क्वालिटी की वर्दी मुहैया करवाई जायेगी, जिसका पूरा भुगतान सरकार द्वारा किया जायेगा। मुख्यमंत्री चन्नी ने सरकारी बसों में किसी भी ड्यूटी वाले पुलिस मुलाज़ीम के लिए मुफ़्त बस यात्रा का ऐलान किया और कहा कि पुलिस मुलाजिमों को 13 महीनों का वेतन मिलता रहेगा।

इसी तरह मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बम बेकार करने वाली यूनिटें ड्यूटी के दौरान अपनी जान को खतरे में डालती हैं और इसको देखते हुये राज्य सरकार उनको जोखिम भत्ता मुहैया करवाएगी। उन्होंने कैंपों के दौरान पंजाब पुलिस के खिलाड़ियों के लिए डाइट के लिए मिलती राशि मौजूदा 150 रुपए से बढ़ा कर 250 रुपए प्रति दिन करने का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री चन्नी ने खेल को बढ़ावा देने के लिए पीएपी कैंपस में 1करोड़ रुपए की लागत से ग्राउंड की मुरम्मत का भी ऐलान किया।मुख्यमंत्री चन्नी ने यह भी कहा कि राज्य में आने वाले प्रवासी भारतीयों की सुविधा के लिए अमृतसर और मोहाली हवाई अड्डों पर पुलिस सांझ केंद्र खोले जाएंगे। उन्होंने पुलिस फोर्स में 250 वाहनों की खरीद के लिए ज़रुरी फंडों का ऐलान भी किया। मुख्यमंत्री चन्नी ने अगले बजट से पुलिस कल्याण फंड को मौजूदा 10 करोड़ रुपए से बढ़ा कर 15 करोड़ रुपए करने का भी ऐलान किया।मुख्यमंत्री चन्नी ने देश में अमन-शांति और कानून व्यवस्था बनाई रखने में पुलिस द्वारा निभाई सेवाओं की सराहना करते हुये कहा कि पुलिस के बिना देश की तरक्की की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि पुलिस सच्चे लोगों की दोस्त होती है जबकि अपराधी पुलिस से डरते हैं। मुख्यमंत्री चन्नी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि पुलिस की ईमानदारी पर कोई भी सवालिया चिह्न लगाने का मतलब नहीं बनता।मुख्यमंत्री चन्नी ने आतंकवाद के काले दिनों के बाद राज्य के हालात आम की तरह करने में पंजाब पुलिस की भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस की शानदार सेवाओं का दुनिया भर में शायद ही कोई मुकाबला हो। 

मुख्यमंत्री चन्नी ने यह भी उम्मीद ज़ाहिर की कि पंजाब पुलिस राज्य में से नशे की बुरायी का सफाया करके राज्य की सेवा करने की अपनी अमीर परंपरा को कायम रखेगी।मुख्यमंत्री चन्नी ने यह भी कहा कि मतदान के मद्देनज़र राज्य विरोधी ताकतें पंजाब की अमन शांति को भंग करने पर तुली हुई हैं। हालाँकि, उन्होंने कहा पंजाबियों ने हमेशा ही देश की एकता और प्रभुसत्ता की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी है और कहा कि अब भी पंजाबी देश की सेवा के लिए सबसे आगे होंगे। मुख्यमंत्री चन्नी ने आशा प्रकट की कि लोगों के भरपूर सहयोग से इन चुनौतियों पर जल्द ही काबू पाया जायेगा।इससे पहले अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने देश के प्रति मिसाली सेवाएं निभाने के लिए पंजाब पुलिस की भी सराहना की। रंधावा ने यह भी कहा कि राज्य में पुलिस मुलाजिमों के कल्याण के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।इस दौरान कैंपस पहुँचने पर सी.एम. चन्नी को पीएपी कंपलैक्स में गार्ड आफ ऑनर दिया गया। उन्होंने शहीदी स्मारक पर फूल मालाएं भेट करके पुलिस के शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी। मुख्यमंत्री चन्नी ने वैलफेयर मीटिंग के दौरान पंजाब पुलिस के अधिकारियों के साथ भी बातचीत की।इस मौके पर अन्यों के इलावा उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा, कैबिनेट मंत्री डॉ. राज कुमार वेरका, डीजीपी पंजाब सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय, डीजीपी पीएपी आईपीएस सहोता भी उपस्थित थे।  

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Sukhjinder Singh Randhawa , Dr. Raj Kumar Verka , Siddharth Chattopadhyaya , Punjab Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD