Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

निया शर्मा-यावर मिर्ज़ा ने "सात समुन्दर " सॉन्ग को नए अंदाज़ में पेश किया

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Nia Sharma, Yawar Mirza, Saat Samundar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Dec 2021

Last updated on: Dec 27, 2021, 00:00 IST

बॉलीवुड में आजकल पुराने गीतों के रिक्रिएशन का दौर है।मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा और सुपरमॉडल यावर मिर्ज़ा ने फ़िल्म विश्वात्मा के ब्लॉकबस्टर सांग "सात समुन्दर पार" को नए अंदाज़ में पेश करने की कोशिश की है। सारेगामा म्यूज़िक से रिलीज़ इस गाने को अब तक 1.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। मुम्बई में इस सांग को लॉन्च किया गया तो यहां निया शर्मा, यावर मिर्ज़ा, सिंगर देव नेगी, संगीतकार विवेक कर और गीतकार अभेंद्र कुमार उपाध्याय सहित पूरी टीम मौजूद थी। यहां निया शर्मा और यावर मिर्ज़ा ने खूब डांस किया और केक काटकर कामयाबी को सेलेब्रेट किया गया। निया शर्मा इस गाने में अपने स्टाइलिश और बोल्ड अंदाज के कारण खूब चर्चा में हैं। 'सात समंदर पार' में निया के ठुमकों ने दर्शकों को क्रेजी कर दिया है। सात समंदर पार' के नए वर्जन को देव नेगी और निकिता गांधी ने अपनी खूबसूरत आवाज़ दी है। सात समुंदर पार' गाने को विवेक कर ने कम्पोज किया है। नए लिरिक्स अभेन्द्र कुमार उपाध्याय ने लिखे हैं। 'निया शर्मा ने इस सेलिब्रेशन के मौके पर कहा कि यावर का यह पहला सॉन्ग है, उन्हें मुबारक हो। दर्शकों को यह गीत पसंद आ रहा है, तो अच्छा लग रहा है। यावर मिर्ज़ा ने बताया कि इसका ऑडियो, वीडियो और डायरेक्शन कमाल का है। दर्शकों का रेस्पॉन्स अच्छा आ रहा है। मिलियंस में व्यूज आ रहे हैं। मैं खुश हूं कि मेरे पहले सांग को इतना बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। 

निया की पेरफॉर्मस कमाल की है और सोशल मीडिया पर हम दोनों के शॉट्स वायरल हो रहे हैं। निया ने कहा कि सात समुंदर एक आइकोनिक सॉन्ग है। इसके रिक्रिएशन को शूट करते समय मैं काफी एक्साइटेड थी। मुझे मालूम था कि लोग इस गीत की तुलना ओरिजनल सॉन्ग से करेंगे लेकिन यह इतना अच्छा डांस नम्बर है मैं इसका हिस्सा बनना चाहती थी।यावर मिर्ज़ा ने कहा कि काफी पॉजिटिव रिएक्शन आ रहे हैं। यह पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है। मुदस्सर खान ने इसे बखूबी कोरियोग्राफ और डायरेक्ट किया है। 3 मिनट के गाने में दर्जनों लोगों की मेहनत लगी होती है। यावर ने बताया कि इस सॉन्ग के लास्ट में टू बी कंटिन्यूड लिखा आ रहा है तो पब्लिक हमसे उम्मीद कर रही है कि इसका सेकंड पार्ट भी आएगा। तो देखिए शायद हम इसका सीक्वल भी लेकर आएं। निया शर्मा ने कहा कि मेरे कई म्यूज़िक वीडियो आने वाले हैं और यह कहने में मुझे कोई हिचकिचाहट नही है कि मेरा घर म्यूज़िक वीडियो की वजह से चल रहा है। संगीतकार विवेक कर ने बताया कि मैं सात समंदर के ओरिजनल कम्पोज़र विजू शाह का शुक्रिया अदा करता हूँ। 

आनंद बख्शी जी ने इसे खूबसूरती से लिखा था। यह हमसब का फेवरेट सॉन्ग रहा है। इसका रिक्रिएशन करते समय मैंने सिर्फ हुक लाइन वही रखी है बाकी सब नया करने की कोशिश की है।गीतकार अभेन्द्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि मेरे लिए यह इतिहास और गर्व की बात है कि मैंने आनंद बक्शी साहब के लिखे गीत के रिक्रिएशन में कुछ लाइंस लिखी है। देव नेगी ने कहा कि इतने बड़े गाने को रिक्रिएट करना और गाना हम सब के लिए बड़ी चुनौती रही, लेकिन हमने इसे अपनी तरह से कोशिश की और लोग पसन्द कर रहे हैं।टीवाईएफ प्रोडक्शन प्रस्तुत सात समुन्दर पार के निर्माता यावर मिर्ज़ा, को प्रोड्यूसर रुचिका महेश्वरी हैं। डायरेक्टर व कोरियोग्राफर मूदस्सर खान, डीओपी सुरेश बीसवेणी, , प्रोडक्शन कंट्रोलर लविश कुकरेजा और एडिटर विकाश पवार हैं। यावर मिर्ज़ा ने बताया कि उनका नेक्स्ट सॉन्ग हबीबी है जिसे नक्काश अज़ीज़ ने गाया है और दुबई में शूट हुआ है।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Nia Sharma , Yawar Mirza , Saat Samundar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD