Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

मदन लाल जलालपुर द्वारा करवाई घनौर विकास रैली में मुख्यमंत्री की तरफ से घनौर को सब-डिविजऩ बनाने का ऐलान

चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा घनौर हलके लिए बड़ा तोहफ़ा, 269 करोड़ रुपए के विकास प्रोजैक्ट शुरू करवाए

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Ghanaur, Samana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

घनौर , 29 Dec 2021

Last updated on: Dec 29, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी ने आज घनौर विकास रैली के दौरान घनौर को सब -डिविजऩ बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने आज यहां हलका विधायक श्री मदन लाल जलालपुर की तरफ से करवाई गई घनौर विकास रैली के दौरान विशाल सभा को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने बताया कि मंत्रीमंडल की अगली बैठक में घनौर को सब-डिविजऩ बनाने की औपचारिक मंजूरी दे दी जायेगी।इस मौके पर हलका विधायक मदन लाल जलालपुर द्वारा हलके में करवाए करीब पौने 269 करोड़ रुपए के विकास कामों का मुख्यमंत्री ने उद्घाटन और नींव पत्थर भी रखा, जिसमें 137 करोड़ रुपए के कामों का नींव पत्थर रखा गया, जिसमें 105 करोड़ रुपए के साथ घनौर हलके में बनने वाली सडक़ों और 32 करोड़ रुपए के साथ हलके के लोगों को मिलने वाले पीने वाले साफ़ पानी और सिवरेज के कामों की शुरुआत की गई।इस मौके पर स. चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब सरकार ने समाज के हरेक वर्ग के लोगों के लिए जन कल्याण के ऐलान किये हैं। गाँवों के सरपंचों को संबोधन करते हुये कहा कि गाँवों की पंचायती ज़मीन में ज़रूरतमंदों को बिना किसी भेदभाव के 5-5मरले के प्लाट दिए जाएँ, उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकारी कार्यवाही बी.डी.पी.ओ स्तर पर ही की जायेगी। उन्होंने सरकार की तरफ से किये गए जन कल्याण कामों का जि़क्र करते हुये कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से दो किलोवाट तक के मीटरों का 1500 करोड़ रुपए का बकाया माफ करने, 3 रुपए यूनिट बिजली के रेट कम करने, गाँवों की टैंकियों पर लगी मोटरों के बिल माफ करने, पानी का बिल 50 रुपए करने समेत पेट्रोल में 10 रुपए और डीज़ल की कीमत में 5रुपए की कमी करके सरकार ने आम लोगों के लिए काम किया है।

स. चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह से मदन लाल जलालपुर जैसा हीरा संभाला नहीं गया और वह बादलों के साथ ही रिश्ते निभाते रहे। उन्होंने कहा कि जितनी देर अकाली दल में सुखबीर सिंह बादल, बिक्रम सिंह मजीठिया जैसे नेता हैं, उतनी देर अकाली दल दोबारा सत्ता में नहीं आ सकता। उन्होंने बिक्रम सिंह मजीठिया को नशे का ब्रांड करारते हुये कहा कि बिक्रम सिंह मजीठिया इतने साल इसलिए बचा रहा है क्योंकि (कैप्टन अमरिन्दर सिंह) चाचा-भतीजा मिलकर चल रहे थे और कैप्टन ने मजीठिया पर पर्चा दजऱ् नहीं होने दिया।मुख्यमंत्री ने दिवंगत नेताओं जत्थेदार गुरचरन सिंह टौहड़ा, जत्थेदार जगदेव सिंह तलवंडी, मास्टर तारा सिंह आदि को याद करते हुये कहा कि सुखबीर मजीठिया की जोड़ी ने ऐसे महान नेताओं के अकाली दल को तबाह करके रख दिया है। आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुये मुख्यमंत्री ने कहा नशे के मामले में केजरीवाल ने मजीठिया के आगे घुटने टेक दिए जिस कारण इसके 10 विधायक और 3संसद मैंबर इससे किनारा कर गए।मुख्यमंत्री ने घनौर हलके के लिए 28 करोड़ रुपए का और बड़ा तोहफ़ा देते हुये 10 करोड़ रुपए बकाया कामों समेत लिंक सडक़ों के लिए 4.75 करोड़ रुपए नरवाना नहर की पट्टी को चौड़ा करने के लिए और 1करोड़ रुपए यूनिवर्सिटी कालेज घनौर के ऑडीटोरियम के लिए और हलके में 50 लाख रुपए राजपूत भवन के लिए, 37 लाख रुपए गौशालाओं के लिए, 50 लाख रुपए गीता भवन के निर्माण के लिए भी देने का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुये और घनौर हलके में विकास संबंधी बोलते हुये हलका विधायक मदन लाल जलालपुर ने बताया कि हलके में 95 करोड़ रुपए सडक़ों को चौड़ा करने और मुरम्मत करने पर खर्च किए गए हैं, जबकि 24 करोड़ रुपए के साथ हलके में पड़ते रजवाहों को पक्का करने समेत पुलों के निर्माण पर लगाए गए हैं और 10 करोड़ रुपए के साथ गंदे पानी की निकास, छप्पड़ों के नवीनीकरण और पंचायत घरों के निर्माण समेत हलके के सरकारी स्कूलों के कमरों के नवीनीकरण पर ख़र्च किया गया है। उन्होंने बताया कि 2.83 करोड़ रुपए अनाज मंडी और सब्ज़ी मंडी के विकास कामों पर लगाए गए हैं, जिनको आज मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित किया गया है।एम.एल.ए मदन लाल जलालपुर ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने खजाने का मुँह लोगों की भलाई और विकास कामों के लिए खोला हुआ है जिस कारण आज उनकी तरफ से 132 करोड़ रुपए के विकास कामों का नींव पत्थर रखा गया है, जिसमें 100 करोड़ रुपए के साथ हलके की सडक़ों का कायाकल्प किया जायेगा और 32 करोड़ रुपए के साथ लोगों को पीने वाला साफ़ पानी और सिवरेज की सही निकासी का प्रबंध किया जायेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी का धन्यवाद करते हुये कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से हलके में बेमिसाल विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। पी.एस.पी.सी.एल. के डायरैक्टर गगनदीप सिंह जोली जलालपुर ने संबोधन करते हुये कहा कि घनौर हलके को पंजाब में आदर्श हलका बनाया जा रहा है। घनौर विकास रैली के दौरान जि़ला ग्रामीण कांग्रेस के प्रधान गुरदीप सिंह ऊंटसर ने स्वागतम कहा।इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, राजपुरा से विधायक हरदयाल सिंह कम्बोज़, जि़ला ग्रामीण कांग्रेस के प्रधान नरिन्दर लाली, अश्वनी बत्ता, गेजा राम, नगर पंचायत प्रधान नरभिन्दर सिंह भिन्दा, हरदीप सिंह लाडा, रोशन सिंह ननहेड़ा, बलजीत सिंह गिल, गुरनाम सिंह भूरीमाजरा, जगदीप सिंह डिम्पल चपड़, अच्छर सिंह, हरजिन्दर सिंह कामी, राम सिंह सील, कुलदीप सिंह, इन्द्रजीत सिंह गिफ़टी, जगरूप सिंह हैपी सिहरा, बलराज सिंह, आई.जी. पटियाला रेंज मुखविन्दर सिंह छीना, डिप्टी कमिशनर सन्दीप हंस, एस.एस.पी. हरचरन सिंह भुल्लर, घनौर के काऊंसलर, पंच-सरपंच, ब्लाक समिति और जि़ला परिषद मैंबर, बड़ी संख्या में इलाके के निवासी और अन्य आदरणिय मौजूद थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Ghanaur , Samana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD