Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पब्लिक कॉलेज बनेगा सरकारी कॉलेज, सिविल अस्पताल की क्षमता 50 से बढ़ाकर 100 बिस्तर की जाएगी : चरणजीत सिंह चन्नी

पंजाब सरकार ने लोक-हितैषी निर्णय लागू कर करों के नीचे दबे लोगों को राहत दी-चरणजीत सिंह चन्नी

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Ghanaur, Samana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

समाना , 29 Dec 2021

Last updated on: Dec 29, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि पंजाब सरकार ने केवल ऐलान ही नहीं किए बल्कि लोक-हितैषी निर्णय लागू कर करों के नीचे दबे हुए लोगों को राहत दी है। मुख्यमंत्री, आज समाना के विधायक श्री राजिन्दर सिंह द्वारा अनाज मंडी में करवाई गई विशाल रैली को संबोधित करने पहुँचे थे। इस मौके पर पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. लाल सिंह भी उनके साथ उपस्थित थे।अनाज मंडी में लोगों की विशाल सभा को संबोधित करते हुए स. मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी ने स. राजिन्दर सिंह को लोगों का नेता और बुद्धिमान राजनीतिज्ञ बताते हुए उनकी तरफ से माँग पर समाना के पब्लिक कॉलेज को सरकार के अधीन लेने सहित सिविल अस्पताल की क्षमता 50 बिस्तरों से बढ़ाकर 100 बिस्तर करने का भी ऐलान किया। उन्होंने बताया कि इस बारे में 1 जनवरी की कैबिनेट मीटिंग में मंज़ूरी देकर समाना निवासियों को औपचारिक तौर पर यह तोहफ़ा दे दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने समाना हलके लिए 5 करोड़ रुपए की अनुदान राशि देने का ऐलान करते हुए कहा कि पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. लाल सिंह उनके राजनीतिक गुरू हैं, इसलिए वह जो भी कहेंगे, समाना हलके के विकास के लिए पंजाब सरकार हर माँग स्वीकार करेगी।मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी अनाज मंडी में विशाल सभा को संबोधित करने के लिए लोगों के नज़दीक और मंच के आगे चले गए, जहाँ उन्होंने डीज़ल और पेट्रोल समेत सस्ती बिजली का उदाहरण देते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य के हर वर्ग के कल्याण के लिए फ़ैसले लिए, जिसका लाभ हरेक नागरिक को हुआ है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोगों को सपने दिखा रहे केजरीवाल ने बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी माँगी थी, जबकि उन्होंने कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं को बचाने के लिए पंजाब सरकार नशों के सौदागरों के विरुद्ध सख्ती से पेश आ रही है।चरणजीत सिंह चन्नी ने लोगों को सचेत करते हुए, और भाजपा को दुश्मन जमात करार देते हुए कहा कि कृषि कानूनों के मसले पर इसको मुँह की खानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल उनकी बराबरी कर रहे हैं, जबकि केजरीवाल राज्य के लोगों को धोखा देकर राज्य को लूटने की नीयत से पंजाब आ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पंजाब के कल्याण के लिए ना खुद सोएंगे और ना ही अधिकारियों को सोने देंगे।मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार द्वारा लिए गए लोक-हितैषी फ़ैसलों के बारे में बताते हुए कहा कि पटियाला में स्थापित गुरू नानक देव पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी में भागवत गीता और रामायण का अध्ययन केंद्र खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने 22-23 रुपए रेट पर बिकने वाले रेत का रेट नदी की खड्ढ पर 5.5 रुपए किया है और यदि कोई वहां अधिक रेट लेते वाले को पकड़ाएगा तो उसको 25 हज़ार रुपए का इनाम दिया जाएगा।

पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. लाल सिंह ने संबोधन करते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा बहुत ही कम समय में लिए गए ऐतिहासिक फ़ैसलों से राज्य का हर वर्ग खुश है। उन्होंने भाजपा और उसके साथ जुडऩे वाले नेताओं को अमरबेल बताते हुए लोगों को इनसे सचेत रहने का न्योता दिया।समाना के विधायक स. राजिन्दर सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि समाना हलके में उन्होंने लोगों के विरुद्ध बदले की भावना से प्रेरित झूठे पर्चे नहीं दर्ज किए बल्कि हलके का सर्वांगीण विकास करवाया है। स. राजिन्दर सिंह ने मुख्यमंत्री स. चन्नी द्वारा पब्लिक कॉलेज को सरकार के अधीन लेने सहित सिविल अस्पताल की क्षमता बढ़ाने और अन्य माँगों को स्वीकार करने के लिए विशेष धन्यवाद किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री का स. राजिन्दर सिंह सहित आढ़तिया एसोसिएशन और अग्रवाल धर्मशाला द्वारा सम्मानित भी किया गया।इस मौके पर विधायक मदन लाल जलालपुर, निर्मल सिंह शुतराना, पूर्व विधायक जगतार सिंह राजला, आई.जी. मुखविन्दर सिंह छीना, डिप्टी कमिश्नर सन्दीप हंस, एस.एस.पी. हरचरण सिंह भुल्लर, एस.डी.एम. स्वाती टिवाना, नगर काउंसिल के प्रधान अश्वनी गुप्ता, चेयरमैन प्रद्युमन सिंह विर्क, रतन सिंह चीमा, शिव घग्गा, प्रदीप शर्मा, हीरा लाल जैन, शंकर जिन्दल, ब्लॉक प्रधान जीवन गर्ग, डॉ. रजिन्दर सिंह मूंडखेड़ा, चेयरमैन तरसेम सिंह झंडी और सोनी सिंह, अश्वनी सिंगला, लखविन्दर सिंह लक्खा, हरबंस सिंह ददहेड़ा, अविनाष डांग, सुखबीर लहौरिया, सुनील बब्बर, सन्दीप लूम्बा, सतपाल जौहरी, यूथ प्रधान मन्नू शर्मा, सेवा सिंह, रजिन्दर कुमार बल्ली, रकेश जिन्दल, अर्जन सिंह भिंडर, यादविन्दर धनौरी समेत समूचे काऊंसलर, जि़ला परिषद् और ब्लॉक समिति चेयरमैन, मैंबर और अन्य गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Ghanaur , Samana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD