Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

ऑस्ट्रेलियाई टीम और मुझे तेज गेंदबाज बोलैंड से काफी उम्मीदें हैं : कोच क्रिस रोजर्स

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Melbourne, Australia, Chris Rogers
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेलबर्न , 29 Dec 2021

Last updated on: Dec 29, 2021, 00:00 IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर क्रिस रोजर्स ने कहा कि तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड अपने फार्म में हैं, वे बल्लेबाजों को परेशान करने में माहिर हैं। तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ किए गए उनके प्रदर्शन को देखते हुए हमे और ऑस्ट्रेलिया टीम को उनसे काफी उम्मीदें हैं। वह टीम के लिए और भी टेस्ट खेलेंगे। रोजर्स ने कहा, वह टीम में शीर्ष गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने टेस्ट में डेब्यू के दौरान कई रिकार्ड तोडे हैं जो दशकों से भी पुराने हैं। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में खेलने वाले जेसन गिलेस्पी के बाद दूसरे स्वदेशी क्रिकेटर बोलैंड ने अपने टेस्ट करियर की एक शानदार शुरुआत की है, जिसमें उन्होंने दूसरी पारी में चार ओवर के दौरान सात रन देकर छह विकेट लिए हैं। 1877 में ऑस्ट्रेलियाई पूर्व गेंदबाज टॉम केंडल ने 55 रन देकर सात विकेट लिए थे। वहीं, 144 वर्ष बाद डेब्यू के दौरान बोलैंड ने सात रन देकर छह विकेट अपने नाम कर लिए। सेन डॉट कॉम डॉट एयू के हवाले से रोजर्स ने कहा कि बोलैंड एक सवश्रेष्ठ गेंदबाज हैं, उन्होंने जीवन में खेल के लिए काफी संघर्ष किया है, जिससे वे मैचों में शानदार तरीके से गेंदबाजी करते हैं। 

वे बल्लेबाजों को गेंद फेंकने में माहिर हैं, वे लय में गेंद फेंकते हैं। बोलैंड जानते हैं कि हमे बल्लेबाजों के अनुसार गेंद फेंकनी हैं, जिससे क्रीज में खड़े बल्लेबाज उनकी गेंद समझने में देर कर देते हैं और वे अपना विकेट गंवा बैठते हैं। टीम को ऐसे ही एक गेंदबाज की जरूरत थी जो सभी प्रारूपों में गेंद फेंकने में माहिर हो। रोजर्स ने महसूस किया कि पाकिस्तान, श्रीलंका और भारत में आगामी सीरीज के लिए बोलैंड पर विचार किया जाना चाहिए। ऑस्ट्रेलियाई टीम अगले साल मार्च-अप्रैल में पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट, तीन वनडे और एक टी20 मैच खेलेगी। वे साल के दूसरे भाग में श्रीलंका में दो और भारत में चार टेस्ट खेलेंगे। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि कप्तान पैट कमिंस और चयनकर्ताओं को उनके बारे में सोचना चाहिए, अगर वे टीम की तरफ से खेलते हैं तो वे उन्हें निराश नहीं करेंगे।" एससीजी में चौथे टेस्ट से पहले टीम में चयन के लिए रोजर्स ने कहा कि बोलैंड द्वारा दूसरी पारी में छह विकेट लेने के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल होगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Melbourne , Australia , Chris Rogers

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD