Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुरुद्वारा श्री फ़तेहगढ़ साहिब में हुए नतमस्तक

फ़तेहगढ़ साहिब में बनाई जाएगी शहीद भाई संगत सिंह जी की स्मारक: मुख्यमंत्री

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Sri Fatehgarh Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फ़तेहगढ़ साहिब , 26 Dec 2021

Last updated on: Dec 26, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी आज सरबंसदानी साहिब श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के छोटे साहिबज़ादे, बाबा ज़ोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी जी की अतुलनीय शहादत को समर्पित वार्षिक शहीदी सभा के दूसरे दिन आज गुरुद्वारा श्री फ़तेहगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए।इस दौरान पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि शहीदों की इस महान धरती, फ़तेहगढ़ साहिब में उस महान शहीद बाबा संगत सिंह जी की स्मारक बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि बाबा संगत सिंह जी को चमकौर साहिब में गुरू गोबिन्द सिंह जी का रूप समझकर शहीद किया गया था और उनकी देह को चमकौर साहिब से यहाँ लाया गया था। उन्होंने कहा कि शहीदों की इस महान धरती का जितना भी सत्कार और मान-सम्मान किया जाए, वह कम है।मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि श्री चमकौर साहिब, जहाँ से वह विधान सभा में प्रतिनिधित्व करते हैं, वहाँ गुरू साहिब जी के बड़े साहिबज़ादे की शहादत हुई थी और श्री फ़तेहगढ़ साहिब में दशमेश पिता जी के छोटे साहिबज़ादे की शहादत हुई थी, इसलिए इन दोनों स्थानों का आपस में बड़ा गहरा रिश्ता है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि शहीदों को नमन करते हुए पंजाब सरकार ने दोनों स्थानों को आपस में जोड़ते हुए, यहाँ से सरहिन्द वाली जी.टी. रोड से आगे चमकौर साहिब तक होशियारपुर वाली मुख्य सडक़ को आपस में जोड़ते हुए बनाए जाने वाले सर्किट का नाम माता गुजरी जी मार्ग रखा है और इसको राष्ट्रीय मार्ग बनाने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है।मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि दशमेश पिता श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के छोटे साहिबज़ादे और माता गुजरी जी की शहादत बेमिसाल है, और आज वह महान शहीदों को नमन करने और अपनी श्रद्धा भेंट करने आए हैं। उन्होंने कहा कि गुरू साहिब ने मानवता के कल्याण के लिए अपना पूरा परिवार कुर्बान कर दिया, जिसकी दुनिया में कोई अन्य मिसाल नहीं मिलती।पत्रकारों द्वारा बंदी सिंहों की रिहाई सम्बन्धी पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सरकार ने बंदी सिंहों को रिहा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और रिहाई कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान पंगत में बैठकर लंगर छका और गुरुद्वारा साहिब के बाहर लगे लंगरों में लंगर छकाने की सेवा भी की।इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ हलका फ़तेहगढ़ साहिब के विधायक स. कुलजीत सिंह नागरा और विधायक नागरा की पत्नी मनदीप कौर नागरा, जि़ला कांग्रेस प्रधान सुभाष सूद, उपायुक्त पूनमदीप कौर, एस.एस.पी. सन्दीप गोयल, गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधक गुरदीप सिंह कंग और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Sri Fatehgarh Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD