Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत के गाँव बुंडाला में नर्सिंग कॉलेज बनाने का ऐलान

25 किलोमीटर लम्बी बड़ा पिंड से जंडियाला सड़क का नाम कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत मार्ग रखा

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Santokh Singh Chaudhary, Chaudhary Santokh Singh, Pargat Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बुंडाला (जालंधर) , 24 Dec 2021

Last updated on: Dec 24, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को महान साम्यवादी नेता कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत के पैतृक गाँव बुंडाला में नर्सिंग कॉलेज बनाने का ऐलान किया।प्रसिद्ध साम्यवादी नेता हरकिशन सिंह सुरजीत और उनकी पत्नी प्रीतम कौर को गाँव पहुंच कर श्रद्धा के फूल भेंट करने के उपरांत मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गाँव की पंचायत को पाँच एकड़ ज़मीन का प्रबंध करने को कहते हुए ऐलान किया कि अगले दस दिनों के अंदर नर्सिंग कॉलेज की स्थापना सम्बन्धी ज़रूरी रस्में पूरी कर ली जाएंगी।मुख्यमंत्री द्वारा बड़ा पिंड से जंडियाला को जाती 25 किलोमीटर लम्बी सड़क का नाम कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत मार्ग रखा गया, जिसके मज़बूतीकरण पर 6 करोड़ रुपए की लागत आयेगी।इससे पहले मुख्यमंत्री चन्नी ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल बुंडाला का नाम भी देश की मशहूर राजनैतिक शख्सियत कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत के नाम पर रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे यह प्रोजेक्ट और ऐलान देश के लोकतांत्रिक ढांचे की रक्षा और मज़बूती में कीमती योगदान और अहम भूमिका निभाने वाले प्रसिद्ध कामरेड सुरजीत के कामों के आगे बहुत छोटे हैं परन्तु पंजाब सरकार इस क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से पहले ही अलग-अलग विकास कार्यों पर 1.75 करोड़ रुपए ख़र्च किये जा चुके हैं और अन्य कई प्रोजेक्टों के लिए फंड भी जारी किये जाएंगे।

कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत के बेमिसाल योगदान बारे बोलते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि पूर्व नेता अपने जीवन दौरान कौम के बड़े हितों की रक्षा के लिए हमेशा विभाजनकारी और फासीवादी ताकतों द्वारा किये जा रहे ज़ुल्मों के विरुद्ध डटे रहे। उन्होंने यह भी याद किया कि कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यू.पी.ए. सरकार बनाने के अलावा सी.पी.आई. और सी.पी.आई.(एम) के बीच कड़ी के तौर पर अहम भूमिका निभाई।मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत ने स्वतंत्रता संग्राम में भी अहम भूमिका निभाई थी। पंजाब को मिट्टी के इस बेटे पर हमेशा गर्व रहेगा, जो विधायक और राज्य सभा मैंबर भी रह चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कामरेड सुरजीत ने अपना पूरा राजनैतिक जीवन समाज के दबे-कुचले और कमज़ोर वर्ग की भलाई के प्रति समर्पित किया, जिसको हमेशा याद रखा जायेगा।इस दौरान सीपीआई के प्रांतीय सचिव सुखविन्दर सिंह सेखों, राज्य कमेटी के मैंबर कामरेड गुरचेतन सिंह और अन्यांे ने मुख्यमंत्री चन्नी को शॉल भेंट किया।इस मौके पर दूसरों के अलावा शिक्षा मंत्री परगट सिंह, लोकसभा मैंबर चौधरी संतोख सिंह, विकरमजीत सिंह चौधरी, ज़िला कांग्रेस ग्रामीण के प्रधान दर्शन सिंह टाहली, अमृतपाल भोंसले, कामरेड नेता सुखप्रीत जौहल, भूप चंद चन्नो, बलबीर सिंह जाडला, परशोतम सिंह बिलगा, सरपंच सरबजीत सिंह और अन्य मौजूद थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Santokh Singh Chaudhary , Chaudhary Santokh Singh , Pargat Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD