Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब की शान्ति या सांप्रदायिक सदभावना भंग करने वालों के विरुद्ध की जायेगी सख़्त कार्यवाही : सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय

सारे पुलिस कमिश्नर /एसएसपीज़ को संवेदनशील स्थानों पर सख़्त चौकसी रखने के भी दिए आदेश

Siddharth Chattopadhyaya, Punjab Police, Police, Punjab Admin, Director General of Police Punjab, DGP Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Dec 2021

Last updated on: Dec 24, 2021, 00:00 IST

पंजाब के डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस ( डी.जी.पी.) सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने शुक्रवार को सभी सीपीज़ /एसएसपीज़ को राज्य में शान्ति और सांप्रदायिक सदभावना को यकीनी बनाने के मद्देनजऱ रोकथाम, सावधानी और संचालन सुरक्षा उपाय और सक्रियता से तेज़ करने के निर्देश दिए हैं।डी.जी.पी. के साथ ए.डी.जी.पी. अंदरूनी सुरक्षा आर.एन ढोके, एडीजीपी एसटीएफ हरप्रीत सिंह सिद्धू, ए.डी.जी.पी इंटेलिजेंस ए.एस. राय, ए.डी.जी.पी. मतदान श्रीमती शशि प्रभा द्विवेदी और एडीजीपी लॉ एंड आर्डर डॉ. नरेश अरोड़ा ने राज्य में अपराध की स्थिति की समीक्षा करने के लिए सभी सीपीज़ /एसएसपीज़ के साथ उच्च स्तरीय वर्चुअल मीटिंग की। यह मीटिंग हाल ही में लुधियाना कोर्ट कंपलैक्स में हुए बम धमाके के मद्देनजऱ की गई।डी.जी.पी. सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने सीपीज /एसएसपीज को स्पष्ट हिदायतें दीं कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाज़त न दी जाये और यदि कोई व्यक्ति किसी भी हिंसक गतिविधियों में शामिल पाया जाता है तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाये और उचित अपराधिक केस तुरंत दर्ज किये जाएँ।चल रहे त्योहारों के सीजन के मद्देनजऱ डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को सभी संवेदनशील स्थानों पर चौकसी रखने और नाकों पर अधिक से अधिक पुलिस बल तैनात करने के साथ-साथ बाज़ारों, बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशन समेत भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर दिन-रात पुलिस गश्त और चैकिंग को यकीनी बनाने के निर्देश दिए। 

उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान आम लोगों ख़ास कर महिलाओं और बुज़ुर्गों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अपने सम्बन्धित जिलों में पुलिस कंट्रोल रूम और मोबाइल गश्त को सक्रिय करने के भी आदेश दिए।डीजीपी ने सीपीज़ /एसएसपीज़ को सख़्त हिदायतें भी दीं कि डीजीपी या एडीजीपी सुरक्षा के उचित आदेशों से बिना किसी भी व्यक्ति को अनाधिकारित सुरक्षा न दी जाये। यदि पहले ही ऐसा किया गया है तो एक दिन के अंदर सुरक्षा वापस ली जाये। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को पुलिस-अपराधिक गठजोड़ में शामिल पाये जाने पर उनके विरुद्ध सख़्त कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी।डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने सीपीज /एसएसपीज को भी हिदायत की कि वह नशा तस्करों /सप्लायरों के विरुद्ध अपनी कार्यवाही जारी रखें जिससे नशों की सप्लाई चेन को तोड़ा जा सके। उन्होंने हरेक पुलिस अधिकारी /कर्मचारी को नशा तस्करी में शामिल लोगों की शिनाख़्त करने के लिए मिलकर काम करने के लिए कहा और उनके सम्बन्धित जिलों में नशीले पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए विशेष टास्क फोर्स (एस.टी.एफ) के साथ तालमेल करने के लिए हर संभव यत्न किये जाएं।पंजाब विधान सभा मतदान-2022 के नज़दीक होने के कारण डीजीपी ने सीपीज़ /एसएसपीज़ को अपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस नाकों की कार्यकुशलता बढ़ाने के साथ-साथ उनके सम्बन्धित क्षेत्रों में सक्रिय अपराधी तत्वों की पहचान करके उनको सलाखों के पीछे भेजने के लिए कहा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को यह भी हिदायत की कि उपद्रवीयों, पैरोल जंपर, पी.ओज़ और फिरौती, हथियारों और गोला-बारूद रखने के मामलों में शामिल व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के लिए अधिक से अधिक छापेमारी की जाये।  

 

Tags: Siddharth Chattopadhyaya , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD