Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

चरणजीत सिंह चन्नी ने शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर नये बने बस स्टैंड का किया उद्घाटन

लुधियाना बम धमाके और बेअदबी की घटनाओं की जांच मजीठिया के खि़लाफ़ एफ.आई.आर के साथ जोड़ कर भी की जा रही है : चरणजीत सिंह चन्नी

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Kuldeep Singh Vaid, Sanjay Talwar, Mullanpur Dakha, Ludhiana, Captain Sandeep Singh Sandhu, Shaheed Kartar Singh Sarabha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना) , 23 Dec 2021

Last updated on: Dec 23, 2021, 00:00 IST

शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के विरुद्ध एफ.आई.आर दर्ज करने के बाद लुधियाना शहर को हिलाने वाले बम धमाका के साथ-साथ बेअदबी की ताज़ा घटनाओं संबंधी पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज सवाल किया कि मजीठिया के विरुद्ध एफ.आई.आर दर्ज होने के बाद ही ऐसी घिनौनी घटना क्यों घटीं?यह दलील देते हुये कि कुछ पंजाब विरोधी ताकतें हैं जो राज्य की शांति को भंग करना चाहती हैं, उन्होंने यह भी कहा कि मजीठिया पर मामला दर्ज होने के बाद ही सभी बेअदबी वाली घटनाएँ और धमाके क्यों हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हम हाल ही में घटी घिनौनी घटनाओं की जांच इस पक्ष से भी कर रहे हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ़ एक केस ने मजीठिया को छिपने के लिए मज़बूर कर दिया है और यदि अकाली नेता ने कुछ गलत नहीं किया है तो उसे कानूनी प्रक्रिया का सामना करने के लिए आगे आना चाहिए। सुखबीर बादल और बिक्रम मजीठिया पर निशाना साधते हुये मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि दोनों ने बड़ी पुरानी पार्टी शिरोमणि अकाली दल की महान विरासत को नुकसान पहुंचाया है और नशा तस्करी और बेअदबी वाली घटनाओं में शामिल होकर अकाली दल के नाम को कलंकित किया है।आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने ड्रग मामले में मजीठिया से माफी माँगी थी जबकि केजरीवाल ने पिछली मतदान के दौरान अकाली नेता पर नशा तस्करी के दोष लगा कर वोटें माँगी थी। अब भगवंत मान और अन्य ‘आप’ नेताओं को नशा तस्कर मजीठिया का साथ देने के लिए राज्य के लोगों से माफी मांगनी चाहिए, जिसने नशे के कारोबार का सरगना बन कर पंजाब की जवानी को बर्बाद किया है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य में नशा तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और सभी पंजाब विरोधी ताकतों के साथ सख़्ती से निपटा जायेगा।

रैली के बाद मुख्यमंत्री ने मुल्लांपुर दाखा में बस स्टैंड का उद्घाटन किया जिसका नाम महान शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखा गया है। इसके इलावा उन्होंने मुल्लांपुर दाखा को सब डिविज़न बनाने, लताला के लिए एक आई.टी.आई., सिद्धवां बेट में सरकारी डिग्री कालेज और हलके के विकास कामों के लिए 5 करोड़ देने का ऐलान किया।आगामी मतदान के दौरान कैप्टन सन्दीप संधू का साथ देने के लिए लोगों से अपील करते हुये चन्नी ने कहा कि कैप्टन संधू ने उप चुनाव हारने के बावजूद दाखा हलके के विकास के लिए अथक यत्न किये हैं।समागम को संबोधन करते हुये कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने कहा कि मुख्यमंत्री की तरफ से सिर्फ़ तीन महीनों में ऐसे जन समर्थकी फ़ैसले लिए गए हैं जो पिछले साढ़े चार सालों के दौरान नहीं लिए गए। उन्होंने हलके के विकास के लिए कैप्टन सन्दीप संधू के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ पंजाब विरोधी ताकतें राज्य की शान्ति और अखंडता को भंग करने की कोशिश कर रही हैं, जिसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।इस मौके पर बोलते हुये कैप्टन सन्दीप संधू ने मुख्यमंत्री चन्नी की तरफ से अपने छोटे से कार्यकाल के दौरान किये कामों का श्रेय उनके विकास केन्द्रित और भावी यत्नों को दिया। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के विरुद्ध हाल ही में दर्ज एफ.आई.आर. की गहराई से जांच होनी चाहिए और दोषियों को बनती और मिसाली सजा दी जानी चाहिए।पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा ने कांग्रेसी वर्करों को मतदान के दौरान एकजुट होकर सामने आने के लिए कहा। उन्होंने मतदान के दौरान पार्टी की पीठ में छुरा घोंपने वाले दलबदलुओं और ग़ैर-भरोसेयोग्यों के लिए बाहर का रास्ता दिखाने के लिए मुख्यमंत्री से अपील भी की और लोगों को दाखा हलके के सर्वपक्षीय विकास के लिए कैप्टन सन्दीप के हक ले जाने का न्योता दिया।इस मौके पर विधायक और पंजाब स्टेट वेयरहाऊसिंग कारपोरेशन के चेयरमैन कुलदीप सिंह वैद्य, विधायक संजय तलवार, विधायक जगतार सिंह जग्गा हिस्सोवाल, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन रमन सुब्रमण्यम, ज़िला कांग्रेस (ग्रामीण) प्रधान किरणजीत सोनी गालिब भी उपस्थित थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Kuldeep Singh Vaid , Sanjay Talwar , Mullanpur Dakha , Ludhiana , Captain Sandeep Singh Sandhu , Shaheed Kartar Singh Sarabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD