Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

लुधियाना बम धमाका मामला : चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, किसी को भी पंजाब की शान्ति भंग करने की इजाज़त नहीं दी जायेगी

उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा और डी.जी.पी. सिद्धार्थ चट्टोपाध्याए ने भी धमाके वाली जगह का किया मुआयना, ज़खि़्मयों के साथ की मुलाकात

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Ludhiana Blast case, Ludhiana, Sukhjinder Singh Randhawa, Bharat Bhushan Ashu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 23 Dec 2021

Last updated on: Dec 23, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि किसी को भी पंजाब की शान्ति भंग करने की इजाज़त नहीं दी जायेगी। उन्होंने आज स्थानीय ज़िला कोर्ट कंपलैक्स की दूसरी मंजिल पर पुरुष शौचालय में हुए धमाके में ज़ख़्मी हुए सभी 5 व्यक्तियों का मुफ़्त इलाज करने का ऐलान किया है। धमाके के दौरान 1 व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि पाँच और ज़ख्मी हो गये हैं।इसके अलावा मुख्यमंत्री ने मामले की छानबीन के लिए उच्च स्तरीय जांच के हुक्म भी दिए हैं।जख़्मियों के नाम इस तरह हैं: सन्दीप कौर (31) निवासी रायकोट (लुधियाना), शरणजीत कौर (25) निवासी जमालपुर लुधियाना। दोनों सिवल अस्पताल लुधियाना में उपचाराधीन हैं। मनीष कुमार (32) निवासी पुलिस कालोनी जमालपुर लुधियाना का सी.एम.सी. लुधियाना में इलाज चल रहा है, कुलदीप सिंह मंड (50) निवासी वृंदावन रोड लुधियाना का डी.एम.सी. लुधियाना में इलाज चल रहा है और कृष्ण खन्ना (75) निवासी फेज़ 1 दुग्गरी का भी डी.एम.सी. लुधियाना में इलाज चल रहा है।घटना के कुछ घंटों बाद, उप मुख्यमंत्री पंजाब सुखजिन्दर सिंह रंधावा और डी.जी.पी. श्री सिद्धार्थ चट्टोपाध्याए ने धमाके वाली जगह का मुआयना किया और सभी 3 अस्पतालों में ज़ख्मी मरीज़ों के साथ मुलाकात की।

पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि ख़ुफ़िया एजेंसियाँ और पंजाब पुलिस सभी थ्यूरियों पर काम कर रही है और जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जायेगा।इसको दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली नजर ऐसा लगता है कि मृतक व्यक्ति ही इस अपराध को अंजाम देने वाला माना जाता है। उन्होंने कहा कि लाश को घटना वाली जगह से नहीं हटाया गया है जिससे जांच और अपराध की स्थिति में कोई विघ्न न पड़े। उन्होंने कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के हुक्म दे दिए गए हैं और सभी सरकारी एजेंसियाँ जल्द ही इस मामले की सच्चाई सामने लाएंगी।उन्होंने आगे बताया कि शुक्र है कि सभी पाँच ज़ख्मी व्यक्ति खतरे से बाहर हैं और शहर के अलग-अलग अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। मुख्यमंत्री ने सभी ज़खि़्मयों का मुफ़्त इलाज करने का भी ऐलान किया है।मुख्यमंत्री ने कहा, मैं दोहराना चाहता हूं कि हम किसी भी व्यक्ति को राज्य की शान्ति और सांप्रदायिक सदभावना को भंग करने की इजाज़त नहीं देंगे, मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जल्द ही उन एजेंसियों का पर्दाफाश करेंगे जो विधान सभा मतदान से पहले पंजाब का माहौल ख़राब करना चाहते हैं।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री भारत भूषण आशु, विधायकों स. कुलदीप सिंह वैद्य, श्री संजय तलवार, मेयर श्री बलकार सिंह संधू के इलावा अन्य भी उपस्थित थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Ludhiana Blast case , Ludhiana , Sukhjinder Singh Randhawa , Bharat Bhushan Ashu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD