Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री चन्नी द्वारा लुधियाना बम धमाका शर्मनाक और घिनौनी कार्यवाही करार

पंजाब की शांति और खुशहाली को ठेस पहुँचाने वाले अपने नापाक मंसूबों में कामयाब नहीं होंगे

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Ludhiana Blast case, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Dec 2021

Last updated on: Dec 23, 2021, 00:00 IST

लुधियाना बम धमाके की घटना को अति शर्मनाक और घिनौनी कार्यवाही करार देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि राज्य को अस्थिर करने के लिए इसके शांतमयी माहौल को बिगाडऩे के अपने नापाक मंसूबों में असामाजिक ताकतें कभी भी कामयाब नहीं होंगी।इस दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने स्पष्ट रूप से कहा कि विधान सभा चंनावों के नज़दीक आने पर कड़ी मेहनत कर बहाल की गई शांति और सद्भावना को भंग करने की ऐसी साजि़शें रचने पर तुली हुईं इन ताकतों की कायराना हरकतों से हर कोई वाकिफ है। उन्होंने कहा, ‘‘समय की ज़रूरत है कि सबकी तरफ से ऐसी घटनाओं की सख़्त शब्दों में निंदा की जाए।’’इस कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य की तह तक जाने के लिए पुलिस अधिकारियों को विस्तृत जाँच करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने इस घृणित अपराध के दोषियों को पकडऩे और उनको उचित सजा दें, जिससे भविष्य में ऐसा अपराध ना करें, की अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को बिगाडऩे की ऐसी किसी भी कोशिश से सख़्ती से निपटा जाएगा।

श्री हरमंदिर साहिब जी में घटी बेअदबी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना और अब इस मौके पर लुधियाना कोर्ट परिसर में हुए बम धमाके की कोशिश को जोड़ते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि यह सब कुछ अपने स्वार्थ के लिए सीमावर्ती राज्य में गड़बड़ पैदा करने के लिए सक्रिय कई ताकतों की तरफ इशारा करता है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को ऐसी ताकतें, जो आपसी भाईचारे, अमन-शांति और सद्भावना को खतरे में डालते हैं, के नापाक मंसूबों पर नकेल कसने के लिए सचेत रहना चाहिए।मुख्यमंत्री चन्नी ने दृढ़ संकल्प लेते हुए कहा कि पंजाब सरकार ऐसीं समाज विरोधी ताकतों को जल्द ही मुँह तोड़ जवाब देगी और इनको आगामी विधान सभा चुनावों के मद्देनजऱ भोले-भाले लोगों को डराने के लिए दहशत का माहौल पैदा नहीं करने दिया जाएगा।लोगों से पूर्ण सहयोग की माँग करते हुए मुख्यमंत्री ने उनको इस संकट की घड़ी में संयम बरतने के साथ-साथ कानून व्यवस्था की स्थिति को कायम रखने में राज्य के सिविल और पुलिस प्रशासन की मदद करने की अपील की। उन्होंने बम धमाके में मारे गए व्यक्तियों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और ईश्वर के समक्ष प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास प्रदान करें और पीडि़त परिवार के सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि पंजाब सरकार विस्फोट में जान गंवाने वाले और गंभीर रूप में ज़ख्मी हुए लोगों के परिवारों के साथ डटकर खड़ी है।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Ludhiana Blast case , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD