Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल

 

मजीठिया के खि़लाफ़ कोई प्रतिशोध नहीं, बल्कि हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार कानून अपना काम कर रहा है : चरणजीत सिंह चन्नी

नशों से पंजाब के युवाओं को तबाह करने वालों के खि़लाफ़ कार्रवाई शुरू हुई, बेअदबियों के दोषी भी जल्द होंगे सलाखों के पीछे

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab,  Amrinder Singh Raja Warring, Sukhjinder Singh Randhawa, Gidderbaha Bus Stand, Doda, Muktsar, Gidderbaha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दोदा, श्री मुक्तसर साहिब , 22 Dec 2021

Last updated on: Dec 22, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि उनकी सरकार नशा बेचने वालों को बच कर भागने नहीं देगी और मजीठिया केस में कानून अपना काम करेगा।मुख्यमंत्री आज यहाँ दोदा गाँव की दाना मंडी में एक बड़ी जनसभा को संबोधन कर रहे थे, जहाँ उन्होंने कहा कि राज्य से नशे के रोग को पूरी तरह से ख़त्म किया जाएगा। साथ ही उन्होंने दोहराया कि मजीठिया केस में कोई राजनीतिक प्रतिशोध नहीं लिया जा रहा और कानून अपना काम कर रहा है। उन्होंने गिद्दड़बाहा हलके के विकास के लिए 5 करोड़ रुपए देने के ऐलान करने के साथ-साथ दोदा गाँव के अस्पताल को अपग्रेड करने का ऐलान भी किया और पीआरटीसी के सब डीपू और गिद्दड़बाहा के नए बनने वाले बस अड्डे की आधारशिला भी रखी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि तीन काले कृषि कानूनों के खि़लाफ़ किसान आंदोलन के दौरान जान कुर्बान करने वाले किसानों की स्मारक बनाई जाएगी। बिक्रम मजीठिया से लिखित रूप में माफी मांगने के लिए और मजीठिया एवं नशा-तस्करी के लगाए गए दोषों को वापिस लेने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल और ‘आप’ नेता भगवंत मान पर तीखा हमला करते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि ‘आप’ के इन नेताओं को अब पंजाब के लोगों से मजीठिया के साथ अपनी छिपी साँझ-गाँठ के लिए माफी माँगनी चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘आप’ की राजनीति का स्तर देखो, इस पार्टी के नेताओं ने उन लोगों से माफी माँगी जिन पर पंजाब के युवाओं को तबाह करने का दोष है। 

इस मौके पर उन्होंने फिर दोहराया कि जिस तरह नशे के मामलों में कार्रवाई शुरू हुई है, जल्द ही कानून बेअदबी के दोषियों से भी निपटेगी।उप मुख्यमंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी के नेतृत्व वाली सरकार अपने अच्छे कार्यों से लोगों का विश्वास जीत रही है और साथ ही बादलों और कैप्टन अमरिन्दर सिंह की कुशासन का सफ़ाया कर रही है। उन्होंने गिद्दड़बाहा में पशु खुराक फैक्ट्री के लिए 14.50 करोड़ रुपए देने का ऐलान भी किया।इस मौके पर बोलते हुए परिवहन मंत्री स. अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग ने कहा कि बादल परिवार के राज के समय पनपे परिवहन माफिया को ख़त्म किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों के मन से बादल परिवार का डर बहुत हद तक कम हो गया है और यदि उनको एक और मौका दिया जाए तो यह डर पूरी तरह ख़त्म कर दिया जाएगा। उन्होंने अपने हलके के लोगों का बड़ी संख्या में इस समारोह में पहुँचने के लिए धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का भी इलाके के लिए फंड जारी करने के लिए धन्यवाद किया।इस मौके पर डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी, सांसद मोहम्मद सदीक, विधायक कुलबीर ज़ीरा, अमृता वडि़ंग, पूर्व विधायक करन कौर बराड़, जि़ला कांग्रेस प्रधान हरचरण सिंह बराड़, जि़ला परिषद् चेयरमैन नरिन्दर कौनी, सिद्धू मूसेवाला, जगपाल सिंह औलख, फतेह बादल ने भी संबोधन किया। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सूदन और एसएसपी सरबजीत सिंह भी उपस्थित थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Amrinder Singh Raja Warring , Sukhjinder Singh Randhawa , Gidderbaha Bus Stand , Doda , Muktsar , Gidderbaha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD