Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब के हरेक आंगणवाड़ी केंद्र पर महिलाओं को मुफ़्त में मुहैया होंगे सैनेटरी पैड : रज़िया सुल्ताना

Razia Sultana, Chandigarh, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Dec 2021

Last updated on: Dec 22, 2021, 00:00 IST

उड़ान स्कीम के अंतर्गत अब पंजाब के सभी 27 हज़ार 314 आंगणवाड़ी केन्द्रों पर ज़रूरतमन्द महिलाओं को हरेक महीने मुफ़्त में सैनेटरी पैड मुहैया करवाए जाएंगे। इसकी औपचारिक शुरुआत सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास मंत्री रज़िया सुल्ताना ने बीते दिनों मालेरकोटला से कर दी है।इस सम्बन्धी ज़्यादा जानकारी देते हुये सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास मंत्री रज़िया सुल्ताना ने बताया कि राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण सम्बन्धी बहुत सी पहलकदमियां की जा रही हैं। इसी के अंतर्गत अब राज्य के सभी आंगणवाड़ी केन्द्रों पर ज़रूरतमन्द लड़कियों /महिलाओं को प्रति महीना 9सैनेटरी पैड मुफ़्त में दिए जाया करेंगे।उन्होंने कहा कि पहले पड़ाव में हरेक आंगणवाड़ी केंद्र पर करीब 50 लड़कियों /महिलाओं को कवर किया जा रहा है। इस तरह हरेक महीने 13 लाख 65 हज़ार 700 लाभार्थियों को सैनेटरी पैड दिए जाया करेंगे। हरेक महीने बाँटे जाने वाले सैनेटरी पेडों की कुल संख्या 1करोड़ 22 लाख 91 हज़ार 300 बनती है। बीते कल उन्होंने मालेरकोटला में ज़रूरतमन्द लड़कियों/महिलाओं को सैनेटरी पैड बाँट कर इस स्कीम की औपचारिक शुरुआत कर दी है। 

इस मौके पर उन्होंने सैनटरी पैड का रिकार्ड रखने वाले प्रोफार्मे को ‘ऐम-सेवा’ एप्लीकेशन पर अपलोड करने की शुरुआत भी की।इसके इलावा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ज़िला मलेरकोटला में महिलाओं की एक दुकान स्थापित की गई है। इस दुकान में महिलाएं अपने घर का बना समान बेच कर आर्थिक तौर पर स्वयं को मज़बूत बना रही हैं।रज़िया सुल्ताना ने बताया कि पंजाब में लड़कियों की दर में विस्तार करेन के लिए भी राज्य सरकार की तरफ से सार्थक यत्न किये जा रहे हैं। ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ स्कीम के अंतर्गत जहाँ लड़कियों के माता-पिता को सम्मान किया जा रहा है वहीं नवजात बच्चियों को प्राथमिक अपेक्षित किटें मुहैया करवाई जा रही हैं। काबिलेगौर है कि रज़िया सुल्ताना ने स्वयं मालेरकोटला में एक विशेष समागम के दौरान 100 नवजात बच्चियों को ऐसी किटें बाँटी।सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग के डायरैक्टर डी.पी.एस. खरबन्दा ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए सामाजिक सुरक्षा विभाग की तरफ से एक जिंगल भी बनाया गया है जिससे बेटियों के लिंग अनुपात में विस्तार किया जा सके। उन्होंने कहा कि जानकारी भरपूर यह जिंगल पूरे पंजाब में चलाया जायेगा।

 

Tags: Razia Sultana , Chandigarh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD