Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रदेश में सहकारिता के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया जा रहा है : सुरेश भारद्वाज

Suresh Bhardwaj, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 22 Dec 2021

Last updated on: Dec 22, 2021, 00:00 IST

सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज यहां राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम शिमला द्वारा सहकारिता विभाग के साथ सहभागिता में सहकारी विकास में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन तथा योगदान के लिए क्षेत्रीय सहकारी उत्कृष्ट और मैरिट पुरस्कार-2021 तथा सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि देश में सहकारिता को आरम्भ करने वाले हिमाचल प्रदेश में सहकारी क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में जिस प्रकार सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है उससे यह प्रदर्शित होता है कि प्रदेश में आम जनता के कल्याण व उत्थान को सदैव प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने इस अवसर पर उत्कृष्ट और मैरिट पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सराहनीय प्रदर्शन करने वालों को सदैव प्रोत्साहित करती रही है तथा भविष्य में भी ऐसे लोगों को उल्लेखनीय कार्य के लिए बढ़ावा दिया जाएगा।इससे पूर्व सुरेश भारद्वाज ने राज्य की चयनित प्राथमिक समिति दि शिखर हथकरघा व हस्तशिल्प बुनकर सहकारी सभा रामपुर तथा दि पठियार कृषि सहकारी सभा नगरोटा बगवां को सहकारी उत्कृष्ठता पुरस्कार और दी भुट्टी बुनकर सहकारी सभा भुन्तर तथा दि धार छटोत्रयां कृषि सहकारी सभा जयसिंहपुर को सहकारी मैरिट पुरस्कार प्रदान किया।

सहकारिता मंत्री ने कहा कि सहकारी क्षेत्र में किसानों तथा बागवानों की आय को बढ़ाने तथा उनके उत्पादन को उचित विपणन व अन्य सुविधाएं प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सहकारिता विभाग के अधिकारियों को लोगों को सहकारी योजनाओं के बारे जागरूक कर उन्हें लाभान्वित करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम शिमला के क्षेत्रीय निदेशक राकेश वर्मा ने इस अवसर पर सहकारिता मंत्री का स्वागत किया।सचिव सहकारिता अक्षय सूद ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सदैव सहकारिता को प्राथमिकता प्रदान की है तथा सहकारी सभाओं के माध्यम से प्रदेश के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। उन्होंने सहकारी सभाओं में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया।पंजीयक राज्य सहकारी सभाएं राजेश शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।अरावली क्लस्टर आधारित व्यापार संगठन (सीबीबीओ) के निदेशक डाॅ. यशपाल शर्मा ने प्रदेश में किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के योगदान पर प्रस्तुति प्रस्तुत की।इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक सरवन मान्टा, सभी जिलों के सहायक पंजीयक, चयनित सहकारी सभाओं के प्रतिनिधि, सीबीबीओ व एफपीओ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व प्रधान, सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Suresh Bhardwaj , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD