Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

चेयरमैन कुशलदीप सिंह ढिल्लों ने मार्कफेड में 227 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

सहकारिता लहर को मज़बूत करने के लिए सहकारी संस्थाओं को समय का साथी बनाया जा रहा-सुखजिन्दर सिंह रंधावा, उप मुख्यमंत्री

Kushaldeep Singh Dhillon, Congres, Punjab Congress, Faridkot
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Dec 2021

Last updated on: Dec 22, 2021, 00:00 IST

एशिया के सबसे बड़े सहकारी संस्थान मार्कफेड द्वारा अपना दायरा और अधिक बढ़ाने और कामकाज को अधिक सुचारू ढंग से चलाने के लिए आज विभिन्न पदों पर 227 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई। मार्कफेड के चेयरमैन कुशलदीप सिंह ढिल्लों द्वारा आज यहाँ सैक्टर-35 स्थित मार्कफेड के मुख्य कार्यालय में नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।इस मौके पर नव-नियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए चेयरमैन किक्की ढिल्लों ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत जहाँ सहकारिता लहर को मज़बूत करने के लिए सहकारी संस्थओं को समय का साथी बनाया जा रहा है। स. रंधावा जिनके पास सहकारिता विभाग भी है, निरंतर सहकारी संस्थाओं को मज़बूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

चेयरमैन किक्की ढिल्लों ने आगे बताया कि राज्य सरकार की घर-घर रोजग़ार देने की महत्वपूर्ण स्कीम के अंतर्गत युवाओं को रोजग़ार भी मुहैया किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मार्कफेड द्वारा आज भर्ती किए गए कर्मचारियों के साथ इस सहकारी संस्था के कामकाज में और अधिक तेज़ी आएगी, क्योंकि यह पद मार्केटिंग और अकाउंट से सम्बन्धित हैं।मार्कफेड के एम.डी. वरुण रूज़म ने जानकारी देते हुए बताया कि नव-नियुक्त 227 कर्मचारियों में से 2 डिप्टी चीफ़ अकाउंट अफ़सर, 9 सीनियर अकाउंट अफ़सर, 8 सहायक अकाउंट अफ़सर, 62 सहायक अकाउंटेंट, 18 सहायक सेल्ज अफ़सर, 67 सहायक फील्ड अफ़सर और 61 सेल्ज़मैन शामिल हैं। इनकी तैनाती मुख्य कार्यालय और फील्ड में स्थित विभिन्न कार्यालयों में की जा रही है। यह भर्ती पारदर्शी ढंग से केवल मेरिट के आधार पर की गई है। इस मौके पर मार्कफेड के वाइस चेयरमैन जसदीप सिंह रंधावा, बोर्ड ऑफ डायरैकटजऱ् के डायरैक्टर हरिन्दर सिंह रंधावा, ज्ञान सिंह, रणजीत सिंह, गुरमेज सिंह, टहल सिंह संधू, परमजीत सिंह, करनैल सिंह, तरलोक सिंह, दविन्दर सिंह, तरसेम सिंह घुम्मन और हरिन्दर सिंह, मार्कफेड के ए.एम.डी. राहुल गुप्ता, चीफ़ मैनेजर परसोनल दमनदीप कौर और चीफ़ अकाउंटेंट अफ़सर पंकज कांसल भी उपस्थित थे।

 

Tags: Kushaldeep Singh Dhillon , Congres , Punjab Congress , Faridkot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD