आर्य पीजी कालेज में दीक्षा मिस तो रवि बना मिस्टर फेयरवेल
Web Admin
5 दरिया न्यूज (अरूण मित्तल)
पानीपत , 17 Apr 2014
Last updated on: Apr 17, 2014, 00:00 IST
जीटी रोड स्थित आर्य पीजी कालेज में आज एमकाम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स को विदाई पार्टी दी। विदाई पार्टी में रवि को मिस्टर फेयरवेल व दीक्षा को मिस फेयरवेल चुना गया। एमकाम प्रथम वर्ष के विद्यार्थी अमित को मिस्टर जूनियर व सपना को मिस जूनियर चुना गया। प्राचार्य डा. जगदीश गुप्ता ने आगामी परीक्षा के लिए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सुखद भविष्य की कामना की। मंच संचालन एमकाम प्रथम वर्ष की छात्राओं पूर्णिमा व सपना तथा एमकाम अंतिम वर्ष की छात्रा रिषिका ने किया। दीक्षा, पूजा और रिषिका ने समूह नृत्य की लाजवाब प्रस्तुति से विदाई समारोह में रंग जमा दिया। इस अवसर पर उप प्राचार्या डा. रानी रजनी, डा. रामनिवास, कामर्स विभाग की अध्यक्ष डा. मधु गाबा, प्राध्यापक विवेक गुप्ता, आस्था गुप्ता, पंकज चौधरी, मंगल सिंगला, गौरव बरेजा, आशु गर्ग, राजेश जैन, सुनील कुमार, भावना सलूजा, तमन्ना अरोड़ा, आकांक्षा वर्मा, पूजा गुप्ता समेत विभाग के सभी स्टाफ सदस्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे।