Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एडीजीपी एएस राय ने ‘साडा पंजाब’ पुस्तक के मशहूर लेखक मुनीश जिंदल के कोचिंग संस्थान का किया उद्घाटन

Amardeep Singh Rai, Additional Director General of Police, Police, Punjab Police, Kumar Gaurav Dhawan, Munish Jindal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 19 Dec 2021

Last updated on: Dec 19, 2021, 00:00 IST

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) इंटेलिजेंस अमरदीप सिंह राय ने रविवार को मोहाली में सिविल सेवा की तैयारी के लिए साडा पंजाब कोचिंग इंस्टीट्यूशन के नए कैंपस का उद्घाटन किया।इस कैंपस की स्थापना पंजाब के बारे व्यापक सामान्य ज्ञान पर आधारित लिखी गई पुस्तकों ‘साडा पंजाब’ और ‘द पंजाब रिविऊ’ के प्रसिद्ध लेखक मुनीश जिंदल द्वारा की गई है ताकि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), पंजाब सिविल सेवा (पीसीएस) और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की जा सके।एडीजीपी राय ने औपचारिक रूप से संस्था का ब्रोशर का लॉंच करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही छात्रों को अपने संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्रदान कर सकती है।उन्होंने कहा कि आजकल विभिन्न स्तरों पर प्रतियोगी परीक्षाएं कठिन होती जा रही हैं और इच्छुक छात्रों को रणनीतिक रूप से तैयारी करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पहले सिविल सेवा करने के इच्छुक छात्रों को अपनी तैयारी के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता था लेकिन इस संस्थान के खुलने से छात्रों को अब किसी अन्य राज्य में जाने की जरूरत नहीं है।

इस अवसर पर एडीजीपी राय ने डिप्टी डायरैक्टर प्रशासन पीजीआई कुमार गौरव धवन के साथ सिविल सेवा में पहले ही चयनित हो चुके छात्रों का सम्मान किया.लेखक मुनीश जिंदल ने कहा कि इस संस्था को शुरू करने का उनका उद्देश्य इच्छुक छात्रों का मार्गदर्शन करने का है जिससे वे जान सके कि उन्हें क्या पढ़ना है या क्या नहीं पढ़ना है। उन्होंने कहा, ‘इस प्रतियोगी परीक्षा को पास करना मुश्किल नहीं है, इसके लिए सिर्फ एक रणनीति की जरूरत है और कोई भी इस परीक्षा को सिर्फ एक साल की उचित तैयारी से पास कर सकता है।’ उन्होंने कहा कि अखबार का विश्लेषण करना और संक्षिप्त अध्ययन/पठन सामग्री एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।जिंदल ने कहा, ‘मेरा उद्देश्य इच्छुक छात्रों की क्षमता का उपयोग करना है ताकि वे सक्रिय रूप से प्रतिस्पर्धी दुनिया की चुनौतियों का सामना करने के लिए बेहतर तरीके से संपन्न हो सकें।’उन्होंने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी व्यक्ति को सक्षम और परिपूर्ण बनाती है, अगर किसी का चयन सिविल सेवा की परीक्षा में नही भी होता तो वह किसी भी अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकता है।

ADGP Amardeep Singh Rai inaugurates Coaching Institution of Sadda Punjab’s fame author Munish Jindal

S.A.S. Nagar

Additional Director General of Police (ADGP) Intelligence Amardeep Singh Rai on Sunday, inaugurated the new campus of Sadda Punjab Coaching Institution for preparation of Civil Services here at Mohali.The Institution for the preparation for Indian Administrative Services (IAS), Punjab Civil Services (PCS) and other competitive examinations has been established by Munish Jindal, a renowned Author of the books on Comprehensive General knowledge of Punjab ‘Sadda Punjab’ and ‘The Punjab Review’.ADGP Rai, while formally launching the brochure of the institution, stressed on the need of quality education and added that only quality education can lead students to excel in their respective fields.He said that nowadays competitive examinations at different levels are getting tougher and aspiring students need to do preparations strategically. 

He said that earlier students aspiring for civil services had to go to other states for their preparations but with the opening of this institute students no longer need to go to any other state.On the occasion, ADGP Rai along with Deputy Director Admin PGI Kumar Gaurav Dhawan also felicitated the students, who have already got selected into Civil Services.Author Munish Jindal said that his aim is to start this institution to guide aspiring students on what to study or what not to study. “Cracking this competitive exam is not difficult, it just needs a strategy and anyone can clear this exam with just one year of proper preparation,” he said, adding that newspaper analysis and concise study material plays a vital role.“My aim is to channelise the potentialities of aspiring students so that they are better endowed to meet the challenges of the competitive world around in a proactive manner,” said Jindal.He said that preparation for the civil services exams makes the man competent and perfect, even if somebody does not get selected he/she can excel in any kind of field.

 

Tags: Amardeep Singh Rai , Additional Director General of Police , Police , Punjab Police , Kumar Gaurav Dhawan , Munish Jindal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD