Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा श्री कृष्ण बलराम रथ यात्रा को ‘राज्य उत्सव’ के तौर पर मनाने का किया ऐलान

लुधियाना के इस्कॉन मंदिर के लिए 2.51 करोड़ रुपए देने की की घोषणा

 Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab,  Ludhiana, Shri Krishan Balram Rath Yatra, Bharat Bhushan Ashu
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

लुधियाना , 19 Dec 2021

Last updated on: Dec 19, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी ने आज श्री कृष्ण बलराम रथ यात्रा को ‘राज्य उत्सव’ के तौर पर मनाने का ऐलान किया। कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, विधायकों श्री सुरिन्दर डावर, श्री संजय तलवार और कुलदीप सिंह वैद्य और विभिन्न मशहूर शख्सियतों के साथ मुख्यमंत्री आज रथ यात्रा के मौके पर नतमस्तक हुए।इस मौके पर मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी ने लुधियाना के इस्कॉन मंदिर के लिए 2.51 करोड़ रुपए देने का ऐलान भी किया।श्री दुर्गा माता मन्दिर के नज़दीक करवाए समागम के दौरान संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री स. चन्नी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण जी के सम्मान के तौर पर पंजाब सरकार की तरफ से हर साल श्री कृष्ण बलराम रथ यात्रा को ‘राज्य उत्सव’ के तौर पर मनाया जायेगा।भगवत गीता के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करते हुये मुख्यमंत्री ने बताया कि जब वह लगभग 25 साल पहले काऊंसलर बने थे तो एक नेक रूह ने उनको मन की शान्ति के लिए पवित्र भगवद गीता का एक श्लोक हर रोज़ पढ़ने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा कि पवित्र गीता ने उनके जीवन का मार्गदर्शन किया और कहा कि नौजवानों को भी भगवद गीता की शिक्षाओं को ग्रहण करना चाहिए और अपने जीवन में अमल लाना चाहिए। 

उन्होंने आगे कहा कि यदि गीता में लिखे श्लोकों में से कोई व्यक्ति किसी एक श्लोक को धारण कर सकता है, तो यह जीवन में सफल होने के लिए काफ़ी है।उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से पटियाला में 20 एकड़ ज़मीन पर श्री भगवद गीता और रामायण शोध केंद्र विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धार्मिक गीता प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है जो हमें हमारे जीवन की बेहतरी की तरफ सीख देती है। उन्होंने कहा कि रामायण, महाभारत और भगवद गीता के महाकाव्य ग्रंथों में ज्ञान के द्वारा हमारे विवेक में और विस्तार करने के लिए पटियाला में एक विशेष शोध केंद्र स्थापित किया जा रहा है।मुख्यमंत्री की तरफ से 25वीं श्री कृष्ण बलराम रथ यात्रा को भी हरी झंडी देकर रवाना किया गया।कैबिनेट मंत्री श्री भारत भूषण आशु ने श्री कृष्ण बलराम रथ यात्रा के प्रबंधकों के साथ अपनी सांझ को याद किया। उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए मान महसूस हो रहा है कि मैं इस समागम के साथ 1996 से जुड़ा हुआ हूं, जब मैं नगर काऊंसलर था।उन्होंने कहा कि दो सालों के समय के बाद निकाली जा रही इस रथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।इस मौके पर मेयर श्री बलकार सिंह संधू, सीनियर डिप्टी मेयर श्री शाम सुंदर मल्होत्रा, पी.एम.आई.डी.बी के चेयरमैन स. अमरजीत सिंह टिक्का, डिप्टी कमिशनर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा, पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के अलावा अन्य भी उपस्थित थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Ludhiana , Shri Krishan Balram Rath Yatra , Bharat Bhushan Ashu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD