Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सुखदर्शन सिंह मराड़ थे लोगों के सच्चे नेता : चरणजीत सिंह चन्नी

पूर्व विधायक की बरसी के मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा श्रद्धांजलि भेंट

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Sri Muktsar Sahib, Sukhdarshan Singh Marar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

श्री मुक्तसर साहिब , 18 Dec 2021

Last updated on: Dec 18, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज यहां श्री मुक्तसर साहिब के पूर्व विधायक स्व. सुखदर्शन सिंह मराड़ की पहली बरसी के मौके पर उनको श्रद्धांजलि भेंट की।इस मौके पर बोलते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. मराड़ लोगों के साथ नज़दीक से जुड़ा ऐसा नेता थे जो अपने पाँच दशकों के लम्बे राजनैतिक कैरियर के दौरान अनेकों महत्वपूर्ण राजनैतिक पदों पर रहे।मुख्यमंत्री ने कहा कि 2002 से 2007 तक विधान सभा में अपने हलके का प्रतिनिधितत्व करने के अलावा सुखदर्शन सिंह मराड़ प्राइमरी कोऑपरेटिव विकास बैंक के डायरैक्टर, पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के डायरैक्टर, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मैंबर, जि़ला परिषद और ब्लॉक कमेटी के मैंबर, मार्केट कमेटी के मैंबर और गाँव मराड़ कलां के 25 साल तक सरपंच रहे।

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक की तरफ से किये कामों को याद करते हुये कहा कि कोई भी नेता अपने लोगों के प्यार के बिना राजनैतिक जीवन में उनकी तरह सफल नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि स्व. मराड़ ने सख़्त मेहनत से और लोगों के साथ जुड़ कर उनका नेता बन कर यह मंजिलें हासिल की थीं। उन्होंने कहा कि स्व. मराड़ हमेशा समाज के कमज़ोर वर्गों की बेहतरी के लिए प्रयत्नशील रहे।पूर्व विधायक स्व. मराड़ के सुपुत्र राजबलविन्दर सिंह मराड़ की इलाके सम्बन्धी माँगों को स्वीकृत करते हुये मुख्यमंत्री ने श्री मुक्तसर साहिब में चल रहे पंजाब यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय केंद्र के लिए 10 करोड़ रुपए और ऊदयकरण मायनर समेत इलाके की नहरों के लिए 2.5 करोड़ रुपए देने का ऐलान भी किया। इस मौके पर पूर्व विधायक श्रीमती करण कौर बराड़, स. जसपाल सिंह मराड़, जगजीत सिंह हन्नी फत्तणवाला, डिप्टी कमिशनर हरप्रीत सूदन और एसएसपी सरबजीत सिंह भी उपस्थित थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Sri Muktsar Sahib , Sukhdarshan Singh Marar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD