Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

सत्येंद्र जैन ने की पंजाब के व्यापारियों और कारोबारियों से मुलाकात

मंत्री और विधायक सरकारी अधिकारियों से करते हैं हफ्ता और महीना वसूली : सत्येंद्र जैन

 Satyendar Jain, Harjot Singh Bains, Sri Anandpur Sahib, Harjot Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

आनंदपुर साहिब (रोपड़) , 17 Dec 2021

Last updated on: Dec 17, 2021, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के स्वास्थ्य, लोक निर्माण और बिजली मंत्री सत्येंद्र जैन ने श्री आनंदपुर साहिब में आप द्वारा आयोजित 'व्यापारियों और कारोबारियों के साथ बैठक' कार्यक्रम के तहत स्थानीय व्यापारियों, कारोबारियों, दुकानदारों और ट्रांसपोर्टरों के साथ चर्चा की। जैन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, "पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर ट्रक यूनियनों का गठन किया जाएगा और व्यापार को भ्रष्टाचार मुक्त और आसान बनाया जाएगा।" इसके अलावा श्री आनंदपुर साहिब में चार एस्ट्रो ट्रफ स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।इससे पहले, सत्येंद्र जैन ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेका और पंजाब की समृद्धि और प्रगति के लिए प्रार्थना की। इस समय निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी हरजोत बैंस और निर्वाचन क्षेत्र के प्रमुख नेता भी उनके साथ थे।क्षेत्र के ट्रक संचालकों, दुकानदारों, व्यापारियों और कारोबारियों ने जैन को अपनी समस्याओं और जरूरतों से अवगत कराया।सभा में आए एक व्यक्ति भूपिंदर सिंह अटवाल ने कहा कि उनके क्षेत्र में अवैध खनन बड़े पैमाने पर हो रहा है, लेकिन सरकार ने इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। पीएसीएल के पूर्व कर्मचारी परवीन कुमार ने कहा कि पीएसपीसीएल 2019 में करीब 55 करोड़ रुपये के मुनाफे में चल रही थी, लेकिन सरकार ने इसे कौड़ियों के भाव बेच दिया। जिससे पीएसीएल के कर्मचारी रातों-रात बेरोजगार हो गए।

इस दौरान श्री आनंदपुर साहिब सिटी, भनुपली, गंगुवाल, ढेर, जिंदवडी नंगल के दुकानदार और ट्रक यूनियन नंगल और ट्रक यूनियन कीरतपुर साहिब के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। सभी लोगों ने कहा कि ट्रक यूनियन और अच्छे अस्पताल के अभाव में कीरतपुर साहिब के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह चंगर क्षेत्र में स्टेडियमों की कमी, उद्योग की कमी एवं अन्य कई प्रमुख समस्याएं हैं।लोगों की राय जानने के बाद जैन ने कहा कि रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार पंजाब में एक बड़ी समस्या है और इसका मुख्य कारण कांग्रेस के मंत्री और विधायक हैं जो सरकारी अधिकारियों से हफ्ता और महीना वसूलते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप की सरकार बनने पर भ्रष्टाचार रुकेगा और ट्रक यूनियन के कार्यों में कोई दखलअंदाजी नहीं की जाएगी । क्षेत्र में चार उच्च गुणवत्ता वाले एस्ट्रो ट्रफ स्टेडियम बनाए जाएंगे। उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दिन-रात काम किया जाएगा। इस मौके पर हरजोत बैंस ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का स्वागत किया और उन्हें इलाके की समस्याओं से अवगत कराया। जैन ने हरजोत बैंस के बारे में कहा कि यहां के लोग उनसे बहुत प्यार करते हैं और उनसे बहुत प्रभावित हैं। इस अवसर पर हरमिंदर सिंह ढाहे , राम कुमार मकारी, मैडम उषा रानी, ​​अध्यक्ष बाबू चमन लाल, प्रिंस, उप्पल, राहुल सोनी, दीपक सोनी, सतीश चोपड़ा, हितेश नड्डा, रोहित कालिया, सरबजीत भटोली, जसवीर सिंह जस्सू और कई अन्य पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Tags: Satyendar Jain , Harjot Singh Bains , Sri Anandpur Sahib , Harjot Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD