Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रेत माफिया, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, बेअदबी और सिंचाई घोटाले के दोषियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार : चरणजीत सिंह चन्नी

केजरीवाल के पाखंड की निन्दा की, लुधियाना में कई विकास परियोजनाओं की रखी आधारशिला

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab,  Bharat Bhushan Ashu, Ludhiana, Sukhjinder Singh Randhawa, Kuldeep Singh Vaid, Surinder Dawar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

लुधियाना , 16 Dec 2021

Last updated on: Dec 16, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि राज्य और राज्य के लोगों के विरुद्ध साजि़श करने वाले हरेक व्यक्ति को सज़ा दिलाना हमारी सरकार का नैतिक फज़ऱ् है।चण्डीगढ़ रोड पर रविदास ऑडिटोरियम, ईस्ट एंड क्लब, स्पैशल पार्क स्टैटिक कम्पैकटर, वाणिज्यिक और प्रदर्शनी केंद्र एवं अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रेत माफिया, बेअदबी, सिंचाई घोटाले या पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में शामिल व्यक्तियों को सख़्त से सख़्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस घृणित अपराध में शामिल दोषियों को कानून के मुताबिक बनती सज़ा दी जाएगी। मुख्यमंत्री चन्नी ने यह भी कहा कि दोषियों को बनती सज़ा दिलाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति, चाहे वह कितना भी रसूख़दार क्यों न हो, ऐसे अपराधों के लिए जवाबदेह होगा। उन्होंने कहा कि मानवता के विरुद्ध इन अपराधों में शामिल राजनैतिक व्यक्तियों को भी किसी भी कीमत पर बख़्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि राज्य के इन दोषियों को सलाखों के पीछे डालना पंजाब सरकार का प्राथमिक फज़ऱ् है।आप सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल पर बरसते हुए मुख्यमंत्री ने सत्ता हथियाने के लिए उनके (केजरीवाल) द्वारा इस्तेमाल की जा रहीं नापाक योजनाओं से सचेत रहने के लिए लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के वायदे झूठ का पुलिंदा हैं, जो हर राज्य में अलग-अलग होते हैं। 

मुख्यमंत्री चन्नी ने उदाहरण देते हुए कहा कि केजरीवाल, पंजाब में महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए भत्ता देने का वादा कर रहे हैं, परन्तु गोआ में उनकी तरफ से यही भत्ता 5000 रुपए देने का वादा किया गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि वास्तव में केजरीवाल एंड कंपनी का किरदार सवालों के घेरे में है और लोगों को इससे सचेत रहने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि इसके उलट राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि सामान्य जनता के कल्याण के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बहुत खुशकिस्मत हैं कि राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए कांग्रेस लीडरशिप ने उनको मौका दिया है। उन्होंने कहा कि मैं राज्य के हर आम आदमी को दरपेश समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास कर रहा हूँ। अपनी सरकार द्वारा शुरु किए गए कई जन-समर्थक पहलों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि बिजली बिलों के 1500 करोड़ रुपए के बकाए माफ किए, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरें घटाकर 3 रुपए प्रति यूनिट की, ग्रामीण क्षेत्रों में मोटरों के 1200 करोड़ रुपए के बिल माफ किए, पानी के खर्चे घटाकर 50 रुपए किए और इसके साथ ही रेत के रेट भी घटाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल यही नहीं बल्कि आने वाले दिनों में कई अन्य ऐसे अहम फ़ैसले भी लिए जाएंगे।इस मौके पर विधायक श्री संजय तलवाड़ ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।इस मौके पर उप मुख्यमंत्री श्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा, कैबिनेट मंत्री श्री भारत भूषण आशु, पंजाब वेयरहाऊसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन और विधायक श्री कुलदीप सिंह वैद, विधायक श्री सुरिन्दर डावर, मेयर श्री बलकार सिंह और अन्य उपस्थित थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Bharat Bhushan Ashu , Ludhiana , Sukhjinder Singh Randhawa , Kuldeep Singh Vaid , Surinder Dawar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD