Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री द्वारा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के निर्माण के लिए दुर्गा माता मंदिर की प्रबंधक कमेटी को 11 कनाल ज़मीन देने का ऐलान

दुर्गा माता मंदिर में माथा टेका

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Shaheed Karnail Singh Nagar, Atal Apartments, Bharat Bhushan Ashu, Ludhiana, Sukhjinder Singh Randhawa, Kuldeep Singh Vaid, Surinder Dawar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

लुधियाना , 16 Dec 2021

Last updated on: Dec 16, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज दुर्गा माता मंदिर की प्रबंधक कमेटी को अति आधुनिक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के निर्माण के लिए वैकल्पिक तौर पर ज़मीन अलॉट करने का ऐलान किया है।यहाँ के पवित्र दुर्गा माता मंदिर में माथा टेकने और राज्य की और अधिक उत्साह और लगन के साथ सेवा करने के लिए माँ दुर्गा से आशीर्वाद लेने के उपरांत मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा माता मन्दिर के प्रबंधक, मंदिर की जगह पर ही लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करके समाज की असली सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सेवा कार्य को और बढ़ावा देने की ज़रूरत है जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा मंदिर की मौजूदा जगह के बराबर 11 कनाल जगह अस्पताल के लिए अलॉट की जायेगी। मुख्यमंत्री चन्नी ने मंदिर के पास के पुलिस स्टेशन को नयी जगह पर तबदील करके यह जगह मंदिर को अलॉट करने का भी ऐलान किया।मुख्यमंत्री दोपहर के समय मंदिर परिसर में अरदास करने पहुँचे और उन्होंने राज्य के लोगों की पूरी निष्ठा और समर्पण की भावना के साथ सेवा करने के लिए असीम शक्ति प्रदान करने के लिए परमात्मा से आशीर्वाद मांगा। 

मुख्यमंत्री चन्नी ने सामंजस्यपूर्ण समाज का सृजन करने के लिए जाति, रंग, नसल और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए माता रानी का आशीर्वाद लेने के लिए अरदास की। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में नैतिक मूल्यों,भाईचारक सांझ और आपसी प्यार को हर कीमत पर कायम रखा जायेगा और इसको हमेशा प्रमुख प्राथमिकता दी जायेगी। उन्होंने पंजाब के लोगों की इमानदारी, लगन और निष्ठा के साथ सेवा करने की ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए माता रानी का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि इस पवित्र स्थान के दर्शन करना उनके लिए बड़ा सौभाग्यशाली है, जहाँ से दुनिया भर के लाखों लोगों को प्रेरणा मिलती है और जो एक सकारात्मकता का स्रोत भी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राज्य की शांति और विकास की अरदास करने के लिए इस स्थान पर आए हैं, जिसके लिए उनकी सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि परमात्मा की कृपा से वह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं और सरकार द्वारा लोक-हितैषी और विकास समर्थकीय नीतियों को लागू करने को सबसे अधिक प्राथमिकता दी जा रही है। इस अवसर पर मंदिर की प्रबंधक कमेटी के प्रधान श्री पुरुषोत्तम मित्तल, श्री संजय महेन्दरू और श्री संजय गोयल ने मुख्यमंत्री को माता रानी का दुपट्टा देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर दूसरों के अलावा उप मुख्यमंत्री श्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा, कैबिनेट मंत्री श्री भारत भूषण आशू, पंजाब वेयरहाऊसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन और विधायक श्री कुलदीप सिंह वैद्य, विधायक श्री सुरिन्दर डावर, मेयर श्री बलकार सिंह उपस्थित थे। 

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Shaheed Karnail Singh Nagar , Atal Apartments , Bharat Bhushan Ashu , Ludhiana , Sukhjinder Singh Randhawa , Kuldeep Singh Vaid , Surinder Dawar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD