Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की तरफ से लुधियाना में बाबा साहेब अम्बेडकर के नाम पर आधुनिक ट्रौमा सैंटर बनाने का ऐलान

प्रतिष्ठित अम्बेडकर भवन में चल रहे कामों को पूरा करने के लिए 4.14 करोड़ रुपए का चैक सौंपा

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Shaheed Karnail Singh Nagar, Atal Apartments, Bharat Bhushan Ashu, Ludhiana, Sukhjinder Singh Randhawa, Kuldeep Singh Vaid, Surinder Dawar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

लुधियाना , 16 Dec 2021

Last updated on: Dec 16, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज लुधियाना में भारत रत्न बाबा साहेब डा. बी.आर.अम्बेदकर के नाम पर अति आधुनिक ट्रौमा सैंटर बनाने का ऐलान किया है।आज यहाँ अम्बेडकर भवन लोगों को समर्पित करने के उपरांत जलसे को संबोधन करते मुख्यमंत्री ने जिले के प्रतिष्ठित अम्बेडकर भवन में चल रहे कामों को पूरा करने  के लिए नगर निगम लुधियाना को 4.14 करोड़ रुपए का चैक सौंपा।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ट्रौमा सैंटर बाबा साहेब डा. अम्बेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि होगा और यह सैंटर 10 करोड़ रुपए की लागत के साथ तैयार किया जायेगा।  उन्होंने बताया कि इस के इलावा अम्बेडकर भवन पर अब तक 10 करोड़ रुपए ख़र्च किये जा चुके हैं जिस में से 4करोड़ रुपए गलाडा की तरफ से, 1.65 करोड़ रुपए लुधियाना इम्परूवमैंट ट्रस्ट की तरफ से और बाकी नगर निगम लुधियाना की तरफ से ख़र्च किये गए हैं। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि वाहनों के लिए बेसमैंट पार्किंग समेत 500 लोगों के सामर्थ्य वाला ग्राउंड फ्लोर हाल पहले ही मुकम्मल किया जा चुका है। उन्होंने आगे कहा कि इन्डोर की पहली मंजिल के निर्माण का सारा खर्चा सूबा सरकार की तरफ से उठाया जायेगा और यह अति आधुनिक हाल पूरी तरह साउंड प्रूफ़ होगा।इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों को भारत रत्न बाबा साहेब डा. बी.आर. अम्बेदकर की तरफ से दिखाऐ समानता और आज़ादी के सिद्धांतों की पालना करके एक आदर्श समाज सृजन करने के लिए योगदान डालने का न्योता दिया। 

डा. अम्बेडकर को एक महान विद्वान, न्याय शास्त्री, अर्थ शास्त्री, समाज सुधारक और एक राजनेता बताते हुए उन्होंने कहा कि डा. अम्बेडकर समूचे विशव इतिहास में सबसे ऊंची शख्सियतों में से एक थे। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि चाहे डा. अम्बेडकर एक विनम्र  परिवार के साथ सम्बन्धित थे परन्तु समाज प्रति उनके बेमिसाल योगदान ने उनको संसार नेताओं की पंक्ति में खडा कर दिया है।रेहड़ी / फड़ी वालों को बड़ी राहत देते मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि इन मेहनतकशों को पुलिस या प्रशासन की तरफ से अनावश्यक प्रेशान नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इन रेहड़ी -छोटी दुकान वालों को निडर होकर काम करना चाहिए क्योंकि अब से मुख्यमंत्री उन की भलाई के लिए वचनबद्ध हैं। मुख्यमंत्री चन्नी ने आगे बताया कि सूबा सरकार की नीति अनुसार आज नगर निगम लुधियाना की तरफ से 2480 सफ़ाई कर्मचारियों /सिवरेज मैनों और अन्य स्टाफ की सेवाओं को स्थानीय इकाईयों में रेगुलर करने के लिए पत्र सौंपा जायेगा।मुख्यमंत्री की तरफ से चंद सिनेमा रोड़ पर 10 करोड़ रुपए की लागत के साथ पुल और जस्सियां रोड़ पर 6करोड़ रुपए की लागत के साथ अंडर ब्रिज बनाने के इलावा 7करोड़ रुपए की लागत के साथ लुधियाना उत्तरी हलके का सरवपक्खी विकास किया जायेगा।इससे पहले विधायक श्री राकेश पांडे ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया॥इस मौके पर अन्य के अलावा उप मुख्यमंत्री श्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा, कैबिनेट मंत्री श्री भारत भूषण आशू, पंजाब वेअरहाऊसिंग कारपोरेशन के चेयरमैन और विधायक श्री कुलदीप सिंह वैद्य, विधायक श्री सुरिन्दर डावर और मेयर श्री बलकार सिंह, सरपंच गुरदीप सिंह चक्क सरवण नाथ मौजूद थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Shaheed Karnail Singh Nagar , Atal Apartments , Bharat Bhushan Ashu , Ludhiana , Sukhjinder Singh Randhawa , Kuldeep Singh Vaid , Surinder Dawar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD