Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

वीरेन्द्र कंवर ने तकीपुर में किया कांगड़ा हाट का लोकार्पण

कहा..... स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को प्रदर्शित करने और बेचने की मिलेगी सुविधा

Virender Kanwar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 15 Dec 2021

Last updated on: Dec 15, 2021, 00:00 IST

कृषि, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पशुपालन एवं मछली पालन मंत्री  वीरेंद्र कंवर ने आज कांगड़ा उपमंडल के अंतर्गत तकीपुर में स्वयं सहायता समूह के उत्पादों के बिक्री केन्द्र ‘‘कांगड़ा हाट’’ का लोकार्पण किया। इस हाट में स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को प्रदर्शित करने और बेचने की सुविधा मिलेगी। वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को उत्पाद बेचने के लिए बेहतर विपणन की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कारगार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी दिशा में तकीपुर में कांगड़ा हाट की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में यह कदम सार्थक साबित होगा। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के लिए यह एक ऐसा मंच होगा जहां पर वे अपने द्वारा तैयार किए गए स्थानीय उत्पादों को बेच सकते हैं और उन उत्पादों को बेचकर वे इसे अपनी आय का साधन बना सकते हैं।उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में ग्रामीण स्तर पर स्वयं सहायता समूह बेहतर कार्य कर रहे हैं। स्वयं सहायता समूहों को उत्पाद तैयार करने के लिए आर्थिक मदद के साथ टेªनिंग भी नियमित तौर पर दी जा रही है ताकि स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि हाट खुलने से स्थानीय उत्पादों को नई पहचान भी मिलेगी तथा इससे लोगों का रूझान भी स्थानीय उत्पादों की तरफ बढ़ेगा।

ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि इस हाट का निर्माण ऐसे स्थल पर किया गया है जहां से रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक गुजरते हैं और इस हाट को देखकर वे इसकी और अवश्य आकर्षित होंगे तथा स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए उत्पादों को खरीदेंगे।इस मौके पर अनेक स्वयं सहायता समूह द्वारा अपने-अपने स्टाल लगाए गए तथा उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी रखी गई। मुख्यातिथ ने सवयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किये गए उत्पादों का अवलोकन किया गया तथा उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि बीडीओ कार्यालय के बचे हुए कनिष्ठ अभियंता को लेपटाप आबंटित किये जाएंगे।इससे पूर्व डीआरडीए निदेशक रुबेल ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए  स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित किये जा रहे सामान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय चौधरी, सचिव ग्रामीण विकास विभाग संदीप भटनागर, निदेशक ग्रामीण विकास विभाग ऋग्वेद ठाकुर, प्रदेश सचिव भाजपा वीरेन्द्र चौधरी, अध्यक्ष भाजपा मंडल अध्यक्ष कांगड़ा सतपाल सौनी, परियोजना अधिकारी सोनू गोयल, जिला पंचायत अधिकारी अश्वनी शर्मा, राजेस्याल, हिरिन्द्र, रेखा, उत्तम, बबिता संधू, निर्मल कांता, कुलदीप, निर्मल, अमितेश शाह, समस्त खंड विकास अधिकारी जिला कांगड़ा, तकीपुर पंचायत प्रधान सुरेश कुमार,  सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

Tags: Virender Kanwar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD