Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने के बाद नेहा पेंडसे ने साझा किए अपने अनुभव

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Nehha Pendse, 19th Pune International Film Festival, Pune film fest
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 15 Dec 2021

Last updated on: Dec 15, 2021, 00:00 IST

अभिनेत्री नेहा पेंडसे ने फिल्मों में अपनी शुरुआत और 19वें पुणे अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (पीआईएफएफ) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने के अनुभव के बारे में बातचीत की। अभिनेत्री को मराठी फिल्म 'जून' के लिए यह पुरस्कार मिला है। उन्होंने इस फिल्म की सफलता पर यह कहते हुए बताया "यह देखना एक अद्भुत एहसास है कि फिल्म को दुनिया भर के दर्शकों और आलोचकों ने पसंद की है। 'जून' फिल्म की यात्रा मेरे लिए एक अनुभव वाली यात्रा रही हैं। निखिल, सुहरुद और वैभव ने वास्तव में फिल्म में मेरी मदद की। मैं वास्तव में खुश हूं कि मेरे दर्शक और आलोचक हमारी फिल्म का आनंद ले रहे हैं।"'जून' सुहरुद गोडबोले और वैभव खिश्ती द्वारा निर्देशित और शार्दुल सिंह ब्यास, पवन मालू, निखिल महाजन और नेहा पेंडसे द्वारा बनाई गई एक मराठी फिल्म है।

जून की सफलता के बाद अपनी आने वाली परियोजनाओं के बारे में पूछे जाने पर नेहा ने कहा "मैं फिल्मों में और अधिक अनुभव प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ना चाहती हूं। मेरी आगामी फिल्म 'रावसाहेब' है। यह फिल्म एक्शन और ड्रामा से भरपूर मराठी फिल्मों में से एक है। हमें यकीन है कि दर्शक इस फिल्म में भी प्यार दिखाएंगे।"नेहा ने हाल ही में एक नया रेस्टोरेंट लॉन्च किया है। जब उनसे किसी अन्य कार्यक्षेत्र के बारे में पूछा गया जिसमें वह कदम रख रही हैं या योजना बना रही हैं, तो उन्होंने कहा "भविष्य में मैं स्टार्ट-अप और अन्य व्यवसायों में भी कदम रखने की योजना बना रही हूं। कुछ योजनाएं पहले से ही चल रही हैं।"निखिल महाजन, जितेंद्र जोशी और नेहा पेंडसे की टीम जल्द ही अपने आगामी प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए जाने वाली है, जिसके बारे में अभिनेत्री ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है।उन्होंने कहा "निखिल और जितेंद्र अपने कार्य में सर्वश्रेष्ठ हैं और वे आज बेहतरीन फिल्म निमार्ताओं में से एक हैं। यह फिल्म निश्चित रूप से मनोरंजन से भरपूर होगी।"

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Nehha Pendse , 19th Pune International Film Festival , Pune film fest

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD