Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब विधान सभा चुनाव 2022 : प्रत्येक 50 घरों के पीछे एक ‘चोन मित्र’ वोटरों को करेंगे जागरूक

मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा डी.ई.ओज़ को अपने सम्बन्धित जिलों में अधिक से अधिक ‘चोन मित्र’ नियुक्त करने के निर्देश

Punjab Election-2022, Punjab Election, Election Commision Punjab, ECI, Punjab Assembly Elections 2022, Election Commission of India, Chief Electoral Officer Punjab, Chon Mittar, Dr S Karuna Raju
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Dec 2021

Last updated on: Dec 14, 2021, 00:00 IST

आगामी पंजाब विधान सभा चुनाव 2022 के दौरान अधिक से अधिक मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने के लिए एक और अनूठी पहल करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सी.ई.ओ.) पंजाब डॉ. एस. करुणा राजू ने उपायुक्त-सह-जि़ला निर्वाचन अधिकारियों (डी.ई.ओज़) को मतदाताओं की सुविधा के लिए सम्बन्धित जिलों में अपने स्तर पर ‘चोन मित्र’ नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं।सीईओ पंजाब ने सभी डीईओज़ को लिखे अपने पत्र में कहा है कि ‘चोन मित्र’, जोकि बूथ लेवल अफ़सर (बीएलओ) के सहायक के तौर पर काम करेगा, के पास कम से कम 50 घरों की जि़म्मेदारी होगी। ‘चोन मित्र’ यह सुनिश्चित बनाएंगे कि मनोनीत घरों का प्रत्येक योग्य सदस्य मतदाता के रूप में पंजीकृत हो और यह भी सुनिश्चित बनाएगा कि वह अपनी वोट का प्रयोग करें।

डॉ. राजू ने कहा ‘‘इसके अलावा ‘चोन मित्र’ नैतिक मतदान को प्रोत्साहित करेंगे और मतदाताओं ख़ासकर बुज़ुर्गों और विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) मतदाताओं की सहायता करेंगे।’’ उन्होंने बताया कि चोन मित्रों को विशेष कैप और आईडी कार्ड दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के आधार पर जि़ला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ तीन चोन मित्रों को सम्मानित किया जाएगा और क्रमवार 10000, 7500 और 5000 रुपए के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।इस दौरान, व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत जि़ला स्तर पर कई गतिविधियां करवाई जा रही हैं, जिससे अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के अधिकार के बारे में जागरूक किया जा सके। गतिविधियों में गुरुद्वारों के द्वारा डिप्टी कमिश्नर का संदेश, गाँवों और पोलिंग स्टेशनों के क्षेत्रों में ट्रैक्टर रैलियाँ, विद्यार्थी रैलियाँ, ह्यूमन चेन्स, एन.एस.एस/एन.सी.सी/एन.जी.ओज़/अन्य वॉलंटियरों द्वारा नुक्कड़ नाटक या स्ट्रीट स्किट, ई.वी.एम. और वी.वी.पी.ए.टी. जागरूकता गतिविधियों, प्रमुख शख़्िसयतों की सहायता लेना और बूथ चुनावी साक्षरता आदि शामिल हैं।

 

Tags: Punjab Election-2022 , Punjab Election , Election Commision Punjab , ECI , Punjab Assembly Elections 2022 , Election Commission of India , Chief Electoral Officer Punjab , Chon Mittar , Dr S Karuna Raju

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD