Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

परगट सिंह द्वारा प्रवासी भारतीय मामलों के विभाग संबंधी भावी दस्तावेज़ जारी

एन.आर.आईज़ के लिए एकीकृत वेब पोर्टल, अलग वित्त और व्यापारिक विंग स्थापित होगा

Pargat Singh, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Dec 2021

Last updated on: Dec 14, 2021, 00:00 IST

विदेशों में बसते पंजाबियों को पंजाब में जायदाद और वित्तीय मामलों में आती कठिनाईयों समेत अन्य पेश समस्याओं के हल और प्रवासी पंजाबियों की नयी पीढ़ी को अपनी विरासत और सभ्याचार से जोड़ने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से भावी दस्तावेज़ तैयार किया गया। यह खुलासा प्रवासी भारतीय मामलों संबंधी मंत्री परगट सिंह ने आज पंजाब भवन में प्रैस कान्फ़्रेंस के दौरान किया। इस मौके पर एन.आर.आई. कमिशन के मैंबर दलजीत सिंह सहोता, प्रवासी भारतीय मामलों संबंधी विभाग के सलाहकार सी.ए. अशवनी कुमार और गुरपाल सिंह उपस्थित थे।स. परगट सिंह ने कहा कि प्रवासी पंजाबियों की सुरक्षा ख़ास कर जायदादों आदि को सुरक्षित यकीनी बनाना और राज्य सरकार की तरफ से समर्थन प्रदान करके राज्य में रहते हुए घर की तरह ही महसूस करवाना बनता है। इसीलिए वित्तीय और व्यापारिक गतिविधियों से अलग विंग की स्थापना की जायेगी जिसमें प्रवासी पंजाबियों के सभी व्यापारिक और वित्त सम्बन्धित मुद्दों को सिंगल विंडो के द्वारा हल किया जायेगा। इसी तरह प्रवासियों के राजस्व विभाग के साथ जायदादों के काम में सिंगल विंडो सुविधा प्रदान करके पंजाब में कारोबार स्थापित करने में मदद की जायेगी।प्रवासी भारतीय मामलों संबंधी मंत्री ने कहा कि वह महसूस करते हैं कि प्रवासी पंजाबियों के लिए उपयुक्त बुनियादी ढांचा विकसित किया जाये। एक प्रभावी शिकायत निवारण और फीडबैक विधि स्थापित की जायेगी। प्रवासी भारतीयों की सभी शिकायतों को एक ही छत के नीचे लाया जायेगा। प्रवासियों को राज्य में घट रही घटनाओं से अवगत करवाने के लिए वैबसाईट और ऐप के द्वारा प्रभावशाली संचार चैनल स्थापित किये जाएंगे। 

इस आनलाईन पोर्टल के द्वारा शिकायतों के निपटारे के लिए विभाग पूरी तरह फॉलो-अप करता है।स. परगट सिंह ने कहा कि प्रवासी पंजाबियों की तरफ से पंजाब के इतिहास, विरासत, पंजाबी भाषा आदि के बारे अपने बच्चों को गर्मी की छुट्टियों के दौरान जानकारी देने के लिए थोड़े समय के कोर्स करवाने की माँग को पूरा करते हुये पंजाब की यूनिवर्सिटियों में थोड़े समय के समर स्कूल कोर्स शुरू किये जाएंगे जिससे नयी पीढ़ी को पंजाब के सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से अवगत करवाया जा सके और उनको विरासत के नज़दीक लाया जा सके। इसके इलावा राज्य के साथ जोड़ने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘होम स्टे ’ की सुविधा शुरू की जायेगी। नौजवान पीढ़ी को पर्यटन के तौर पर भारत और ख़ास तौर पर कम से कम पंजाब का दौरा करने के लिए सुविधा प्रदान करके उनको प्रेरित किया जायेगा। स्कूल और यूनिवर्सिटी स्तर पर नौजवानों में सांस्कृतिक आदान-प्रदान प्रोग्राम शुरु किये जाएंगे। मैडीकल पर्यटन को देखते हुये ऐप के द्वारा प्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य संस्थाओं और अस्पतालों की जानकारी मुहैया भी करवाई जायेगी।स. परगट सिंह ने कहा कि पंजाब के सामाजिक -आर्थिक ढांचे के विकास में प्रवासी पंजाबियों का बहुत योगदान है। पंजाबियों ने सख़्त मेहनत और उद्यमी गुणों के कारण दुनिया भर में अपना यश अर्जित किया है। मौजूदा समय पंजाबियों की करीब तीसरी पीढ़ी विश्व भर में रह रही है। सबसे अधिक चिंता इस बात की है कि नौजवान पीढ़ी-दर-पीढ़ी अपनी जड़ों से अलग हो रहे हैं। ज़्यादातर प्रवासी भारत में अपनी जायदादें सिर्फ़ इस कारण बेच रहे हैं क्योंकि उनकी अगली पीढ़ी पंजाब में नहीं आना चाहती और वह अपने माता-पिता की जायदादों में भी कोई रूचि नहीं रखते। ज़मीनों की बिक्री न सिर्फ़ पंजाबियों को उनकी माँ से छीन लेगी बल्कि राज्य के सामाजिक-आर्थिक ढांचे पर भी बुरा प्रभाव डालेगी। यह हमारे लिए सोचने वाली बात है। इन कारणों की आलोचना और इसके हल के लिए उनसे सम्बन्धित पक्षों के साथ विचार करके यह भावी रूप-रेखा तैयार की गई है।

 

Tags: Pargat Singh , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD