Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब के मुख्यमंत्री ने खरड़ और मोरिंडा में 100 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास प्रोजेक्टों का रखा नींव पत्थर

मोरिंडा के विकास को और बढ़ावा देने के लिए 10 करोड़ रुपए अतिरिक्त देने का ऐलान

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

खरड़ /मोरिंडा , 13 Dec 2021

Last updated on: Dec 13, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज खरड़ और मोरिंडा के सर्वपक्षीय विकास को यकीनी बनाने के लिए 100 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास प्रोजेक्टों का नींव पत्थर रखा। मुख्यमंत्री ने मोरिंडा के विकास को और बढ़ावा देने के लिए 10 करोड़ रुपए अतिरिक्त देने का ऐलान भी किया।खरड़ के गाँव त्रिपड़ी में 20 करोड़ रुपए की सांझी लागत के साथ एक आई.टी.आई., एक आडीटोरियम समेत एक इन्डोर स्पोर्टस हॉल और एक फ़ुटबाल मैदान का नींव पत्थर रखने के मौके पर मुख्यमंत्री ने गाँव त्रिपड़ी की तरफ से 8एकड़ ज़मीन दान करने के लिए धन्यवाद करते हुये कहा कि यहाँ स्थापित की जाने वाली आई.टी.आई. इस क्षेत्र के नौजवानों को अपने हुनर को निखारने का मौका प्रदान करने के लिए एक मील पत्थर साबित होगी। इसके साथ ही इन्डोर स्पोर्टस हॉल में जिम्नास्टिक, बासकेटबॉल, वालीबॉल और अन्य खेल सहूलतें शामिल होंगी जिससे खेल बुनियादी ढांचे को और बढ़ावा मिलेगा। चन्नी ने कहा कि आई.टी.आई. की इमारत जनवरी, 2022 के अंत तक मुकम्मल हो जायेगी, जबकि इन्डोर स्पोर्टस हॉल अगस्त 2022 तक मुकम्मल हो जायेगा। उन्होंने आगे कहा कि फ़ुटबाल का मैदान अप्रैल, 2022 तक मुकम्मल हो जायेगा।

इसी तरह मोरिंडा में मुख्यमंत्री ने 5करोड़ की लागत वाली 2एकड़ क्षेत्रफल में फैली एस.डी.एम दफ़्तर की नयी इमारत के इलावा 74.32 करोड़ रुपए की लागत वाले 100 प्रतिशत वाटर सप्लाई, सिवरेज, नहरी पानी की सप्लाई और अन्य विकास कामों का नींव पत्थर रखा। मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि जल सप्लाई प्रोजैक्ट कजौली वाटर वर्कस से मोरिंडा और खरड़ कस्बों को साफ़ पानी मुहैया करवाना यकीनी बनाऐगा।पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये चन्नी ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा की तरफ से उनके चार कैबिनेट मंत्रियों के आप में शामिल होने की झूठी अफ़वाहें फैलाने पर बरसते हुये पार्टी को अनावश्यक प्रचार करने के लिए झूठ बोलने से गुरेज़ करने की चेतावनी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सिर्फ़ भ्रामक और झूठी बातों से लोगों को भटकाना चाहती है परन्तु यह चालें उन पर ही उलटा पड़ेंगी।इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री चमकौर साहिब हलके के श्री चमकौर साहिब, रूपनगर और मोरिंडा ब्लाकों के 140 यूथ क्लबों /वैलफेयर सोसायटियों को  6.85 करोड़ रुपए के चैक भी सौंपे। इनमें से 68 ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहे हैं जबकि 72 शहरी क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।इस मौके पर दूसरों के अलावा डिप्टी कमिशनर एस.ए.एस. नगर ईशा कालिया, एसएसपी नवजोत सिंह माहल, डिप्टी कमिशनर रूपनगर सोनाली गिरि और एसएसपी विवेक शील सोनी शामिल थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD