Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

चुनाव के दौरान जो वायदे किए 100 प्रतिशत किए मुकम्मल : ओम प्रकाश सोनी

हलके का कोई भी वॉर्ड विकास के पक्ष से वंचित नहीं रहने दिया

O P Soni, Om Parkash Soni, Om Prakash Soni, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 12 Dec 2021

Last updated on: Dec 12, 2021, 00:00 IST

चुनाव के दौरान जो भी वायदे किए गए थे को 100 प्रतिशत के लगभग मुकम्मल कर दिया गए हैं और केंद्रीय विधान सभा हलके के अधीन आने वाले वॉर्डों में कोई भी वॉर्ड विकास के पक्ष से वंचित नहीं रहा है। इन शब्दों के साथ श्री ओम प्रकाश सोनी उप मुख्यमंत्री पंजाब ने आज वॉर्ड न. 59 के अधीन आने वाले इलाके कटड़ा भाई संत सिंह से लोहगढ़ गेट तक 1 करोड़ रुपए की लागत के साथ बनने वाली सडक़ के काम की शुरुआत करते समय किया।श्री सोनी ने कहा कि शहर के अंदर वाले वॉर्डों में विकास कार्य अंतिम पड़ाव पर हैं। उन्होंने बताया कि सभी गलियों सी.सी. फ्लोरिंग के साथ और मेन सडक़ को कोलतार के साथ बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ सीवरेज का काम भी किया जा रहा है। श्री सोनी ने बताया कि लोगों की माँग को ध्यान में रखते हुए शहर के अंदरूनी कूड़े के डम्प को उठवा दिया गया है। इस मौके पर श्री सोनी ने सम्बन्धित अधिकारियों को हिदायत की कि सभी विकास कार्यों पर स्वयं नजऱ रखें और विकास कार्यों में कोई कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि सभी काम निश्चित समय के अंदर पूरे हो जाने चाहिएं।

इस मौके पर श्री सोनी ने इलाके में चल रहे विकास कार्यों का स्वयं जायज़ा लिया और लोगों की मुश्किलों को भी सुना। इलाका निवासियों ने एक आवाज़ में कहा कि हमारे इलाके के विकास कार्य अच्छी तरह से चल रहे हैं और अब हमें बिजली, पानी और सीवरेज की कोई समस्या नहीं। श्री सोनी ने कहा कि वर्ष 2022 में भी अपने विकास कार्यों की वजह से कांग्रेस फिर सत्ता में आएगी।श्री सोनी द्वारा वॉर्ड नं. 54 के अधीन आने वाले इलाके इस्लामाबाद में स्थित रानी झांसी भवन को 2 लाख रुपए का चैक भी भेंट किया और कहा कि यदि और अधिक फंड की ज़रूरत पड़ी तो वह भी दिए जाएंगे। श्री सोनी ने कहा कि रानी झांसी भवन में जरूरतमंद लड़कियों को मुफ़्त कढ़ाई का प्रशिक्षण भी दिया जाता है, जोकि बहुत ही बढिय़ा प्रयास है।इस मौके पर पूर्व मंत्री श्रीमती लक्ष्मी कांता चावला, चेयरमैन श्री अरुण पप्पल, चेयरमैन श्री महेश खन्ना, श्री परमजीत सिंह चोपड़ा, स. सरबजीत सिंह लाटी, श्री सुरिन्दर सिन्दा, श्री पवन कुन्द्रा, श्री विकास मिश्रा, श्री मनी, श्री कपिल महाजन, स. बबलू सिंह के अलावा बड़ी संख्या में इलाका निवासी उपस्थित थे। 

 

Tags: O P Soni , Om Parkash Soni , Om Prakash Soni , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD