Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जि़ला परिषद् सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों और सरपंचों के साथ की मीटिंग

संयुक्त किसान मोर्चा के प्रयासों के स्वरूप कृषि कानून रद्द हुए

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Morinda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोरिंडा , 11 Dec 2021

Last updated on: Dec 11, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी ने आज अपने आवास में ब्लॉक चमकौर साहिब के जि़ला परिषद् सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों, सरपंचों, पंचों और काऊंसलरों के साथ बैठक की।इस बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा गाँवों के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी, जिसके लिए वह पंचायतों को प्रत्यक्ष रूप से मिल रहे हैं और सभी पंचायतों की माँगों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने पंचायतों को कहा कि शुरू किए गए विकास कार्यों को युद्ध स्तर पर मुकम्मल किया जाए, जिससे अगले पड़ाव के अन्य कार्य भी जल्द शुरू किए जा सकें।उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा लगाया गया मोर्चा सफल हो गया है, पंजाब के लोगों ने, किसानों ने, पंजाब सरकार ने, हर तरह का योगदान इस मोर्चे में दिया है। किसान मोर्चा ख़त्म कर घर वापस आ रहे हैं। पंजाब सरकार द्वारा किसानों के स्वागत के लिए जगह-जगह पर स्वागत द्वार लगाकर किसानों का स्वागत किया जा रहा है। 

 उन्होंने यह भी कहा कि किसान संगठनों द्वारा उठाई गई 18 माँगों में से ज़्यादातर माँगों को स्वीकृत कर लिया गया है, जिस सम्बन्धी नोटीफिकेशन जारी किए जा रहे हैं।उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार किसानों का सारा कजऱ् माफ करना चाहती है और दो लाख तक का कजऱ् माफ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मेरी ओर से प्रधानमंत्री को एक चि_ी भी लिखी गई है जिसमें किसानों से जो कर वसूला जाता है उसमें केंद्र सरकार को भी हिस्सा जाता है। इसलिए केंद्र सरकार, पंजाब सरकार के साथ एक निति बनाए, जिसके अंतर्गत किसानों को कजऱ् से मुक्त किया जा सके।मुख्यमंत्री पंजाब जी द्वारा किसान मोर्चे के अधिकारियों को बधाई दी गई और धन्यवाद भी किया गया। उन्होंने कहा पंजाब सरकार गरीब लोगों के आर्थिक स्तर को ऊँचा उठाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके लिए अन्य ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Morinda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD