Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री ने शहीद विवेक कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की

 Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Lance Naik Vivek Kumar, Gaggal Airport
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कांगड़ा , 11 Dec 2021

Last updated on: Dec 11, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा के गगल हवाई अड्डे पर पैरा कमांडो लांस नायक विवेक कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। लांस नायक विवेक कुमार तमिलनाडु में कुन्नूर के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हो गए थे। इस त्रासदी में देश के पहले सीडीएस जनरल विपिन रावत, उनकी पत्नी और सेना के 11 वीर जवानों को भी राष्ट्र ने खो दिया। मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला की तहसील जयसिंहपुर के निवासी शहीद जवान को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शहीद जवान के परिवार के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने शोक संतप्त परिवार को तत्काल पांच लाख रुपये सहायता राशि प्रदान की है। 

उन्होंने शहीद के परिवार को अपनी ऐच्छिक निधि से अतिरिक्त पांच लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा भी की।मुख्यमंत्री ने कहा कि विवेक कुमार का जन्म वर्ष 1993 में हुआ था और वह वर्ष 2012 में सेना में भर्ती हुए थे। वह अपने परिवार का एकमात्र सहारा थे। उन्होंने शहीद के पिता रमेश चन्द को भी सांत्वना दी।  उन्होंने कहा कि दुःख की घड़ी में प्रदेश सरकार की संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। जयसिंहपुर के विधायक रविन्द्र धीमान, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, ले. जनरल पी.एन. अन्नतनारायण, ब्रिगेडियर एम.के. शर्मा, कैप्टन मंगेश भोसले, उपायुक्त डॉ. निपुण जिन्दल और पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा ने भी शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Lance Naik Vivek Kumar , Gaggal Airport

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD