Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बागबानी मंत्री की तरफ से ‘पौलीहाऊस ’ लगाने के लिए 90 प्रतिशत सब्सिडी योजना की शुरूआत

राज्य स्तरीय सम्मेलन दौरान 19 किसानों को ‘वर्क आर्ड ’ जारी

Rana Gurjit Singh, Rana Gurjeet Singh, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Kapurthala
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कपूरथला , 10 Dec 2021

Last updated on: Dec 10, 2021, 00:00 IST

पंजाब के बाग़बानी विभाग की तरफ से किसानों को पौलीहाऊस लगा कर सब्जियाँ की काश्त के लिए उत्साहित करने के लिए 90 प्रतिशत तक सब्सिडी देने वाली ‘पौलीहाऊस सब्सिडी योजना ’ की शुरुआत बाग़बानी और तकनीकी शिक्षा मंत्री राणा गुरजीत सिंह की तरफ से पहले बाग़बानी सम्मेलन दौरान की गई।पंजाब टैकनीकल यूनिवर्सिटी में बाग़बानी सम्मेलन दौरान उन्होंने इस योजना की शुरुआत करते हुए इसको फसली विभिन्नता की तरफ बड़ा कदम करार दिया, जिसके साथ किसान बेमौसमी सब्जियाँ तैयार करके अच्छा लाभ कमा सकते है। इस योजना के अंतर्गत सरकार 90 प्रतिशत सब्सिडी देगी, जबकि किसान को केवल 10 प्रतिशत हिस्सा ही डालना पड़ेगा।कैबनिट मंत्री की तरफ से योजना की शुरुआत समय पर राज्य के 19 किसानों को वर्क आर्ड भी जारी किये गए। 

इनमें वरुण कौडा, अजीत सिंह औजला, सरवण सिंह चंदी, सूरत सिंह, बलबीर सिंह, कुलदीप सिंह, कुलवंत सिंह, बलकार सिंह सवाल, बलकार सिंह, कुलविन्दर सिंह (सभी कपूरथला ज़िला), जसवंत कौर, गुरदयाल सिंह, हरदीप सिंह, विक्रम सैनी ( होशियारपुर जिला), इंद्रजीत सिंह, कमलजीत सिंह, हरिन्दरपाल सिंह ढींडसा (ज़िला जालंधर), गुरप्रीत सिंह शेरगिल्ल, सिकंदर सिंह (ज़िला पटियाला) शामिल है।इसके इलावा मधु मक्खी पालन के लिए 5 माहिर किसानों को मास्टर ट्रेनर भी नियुक्त किया गया है, जो कि राज्य भर में जा कर किसानों को मधुमक्खी पालन और शहद तैयार करके मार्किटिंग के लिए प्रशिक्षण देंगे। इनमें सरवण सिंह चूंदी कपूरथला, रजिन्दर सिंह रोपड़,साधु सिंह अमृतसर, गुरदेव सिंह लुधियाना और प्रेम कुमार फाजिल्का शामिल हैं।इससे इलवा तीन किसानों चन्दी उद्योग समिति कपूरथला, परमजीत कौर वजीदपुर नवांशहर, दर्शन कौर फिरनी माजरा नवांशहर को ई -मोबायल वैनिडिंग कार्ट भी दिए गए। बैटरी के साथ चलने वाले वाहन किसानों को बाग़बानी के उत्पादों की स्पलाई में सहायक होगें। उन्होंने कहा कि किसान इस सब्सिडी योजना का अधिक से अधिक लाभ ले और दूसरे किसानों को भी बाग़बानी के लिए उत्साहित करे।

 

Tags: Rana Gurjit Singh , Rana Gurjeet Singh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Kapurthala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD